CG: सीएम विष्णुदेव साय ने Mothers Day पर शेयर किया भावुक वीडियो, कहा- मां के लिए क्या लिखूं
Mothers Day 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मदर्स डे के अवसर पर बेहद भावुक हैं। उन्होंने अपने भावों की अभिव्यक्ति करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वीडियो जारी करते हुए अपने विचार लिखे हैं। सीएम साय ने एक वीडियो में अपनी माताजी जसमनी देवी के साथ विभिन्न अवसरों का सुंदर चित्रण है।
इस वीडियो में कहा गया है कि प्रभु श्रीराम ने कहा है कि जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। मां और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं। मां की ममता के आंचल में पलकर बड़ा होना और मां के आशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा करने लायक बनना विरलों को ही नसीब होता है। यह मां के पुण्य प्रताप का ही फल है कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। हम मां पर ज्यादा क्या लिखें, मां पर क्या कहें, माँ ने ही तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम।

ज्ञात हो कि भारत, अमेरिका समेत कई देशों में हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन माताओं और मदरहुड को उत्सव उत्सव के रूप में मनाया जाता है। आज 12 मई को यह दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत अमेरिकन कार्यकर्ता एना जार्विस ने की थी।
मां ऐन रीव्स की 1905 में मृत्यु के बाद बेटी एना जार्विस ने 'मदर्स डे' की कल्पना की थी। एना को अपनी मां से बहुत लगाव था। वह अपनी मां के साथ ही रहती थी और उन्होंने कभी विवाह भी नहीं किया था। अपने बच्चों के लिए माताओं के किए गए बलिदान का सम्मान करने के एना जार्विस ने मदर्स डे की शुरूआत की थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा को बयान, जनसंख्या का लगभग 50 % तक बढ़ना, सामान्य बात नहीं है












Click it and Unblock the Notifications