फिर सुर्खियों में आई पीली साड़ी वाली पोलिंग अधिकारी Reena Dwivedi, फेक अकाउंट के जरिए किया जा रहा परेशान

फिर सुर्खियों में आई पीली साड़ी वाली पोलिंग अधिकारी Reena Dwivedi, फेक अकाउंट के जरिए किया जा रहा परेशान

लखनऊ, 23 जून: रीना द्विवेदी साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मीडिया ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी रातों-रात छा गई थीं। एक बार फिर से पीली साड़ी वाली पोलिंग अधिकारी रीना द्विवेदी सुर्खियों में आ गई हैं। रीना द्विवेदी के इस बार सुर्खियों में आने के पीछे वजह से उनके नाम से सोशल मीडिया पर बने फेक अकाउंट। रीना की मानें तो इन अकाउंट के जरिए उनकी फोटो को अपलोड करके उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Recommended Video

    Yellow Sari Polling Officer Reena Dwivedi फिर सुर्खियों में, जानें मामला | वनइंडिया हिंदी | *News
    फेक अकाउंट से परेशान हुई रीना द्विवेदी

    फेक अकाउंट से परेशान हुई रीना द्विवेदी

    न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, रीना द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर उनके नाम पर कुछ लोगों ने फर्जी अकाउंट बना लिया है। इन फर्जी अकाउंट पर उनकी फोटो को अपलोड करके उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वो सिर्फ इंस्टाग्राम चलाती है। इसके अलावा उनका कोई भी फेसबुक, ट्विटर और टिकटॉक अकाउंट नहीं है। रीना की मानें तो वह अब इस मामले में वो जल्द ही एफआईआर दर्ज कराएंगी।

    'पीली साड़ी' महिला अफसर के नाम से मशहूर हुईं थी रीना द्विवेदी

    'पीली साड़ी' महिला अफसर के नाम से मशहूर हुईं थी रीना द्विवेदी

    साल 2019 में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान रीना द्विवेदी 'पीली साड़ी' वाली महिला अफसर के नाम से मशहूर हुईं थी। रीना द्विवेदी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली हैं। रीना की मानें तो वह फैशन को फॉलो करती हूं। उन्हें हर समय अपडेट रहना भी पसंद है। यही कारण है रीना समय-समय पर अपना गेटअप बदलती रहती है।

    2013 में बीमारी के कारण रीना के पति का हो गया था निधन

    2013 में बीमारी के कारण रीना के पति का हो गया था निधन

    रीना द्विवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली है। रीना को बचपन से फिट रहने का शौक था। इसके साथ ही उनको फोटो शूट करवाना भी पसंद है। बता दें कि साल 2004 में उनकी शादी पीडब्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी। उस वक्ता रीना के पति सोनभद्र में तैनात थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2013 में बीमारी के कारण रीना द्विवेदी के पति संजय द्विवेदी का निधन हो गया था। जिसके बाद उन्हें पति की जगह पर नौकरी दी गई।

    रीना द्विवेदी ने पीली साड़ी में मचाया था धमाल

    रीना द्विवेदी ने पीली साड़ी में मचाया था धमाल

    रीना का एक 15 साल की बेटा भी है, लेकिन उनकी फिटनेस से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। रीना द्विवेदी लखनऊ के पीडब्लूडी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रीना की मोहनलालगंज के नगराम पोलिंग बूथ में ड्यूटी थी जहां पर खिंची गई तस्वीरों से वो चर्चा में आई थीं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था।

    सोशल मीडिया स्टार बनीं Reena dwivedi

    सोशल मीडिया स्टार बनीं Reena dwivedi

    रीना द्विवेदी अब सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनके फोटोज वीडियो को काफी लोग पसंद करत हैं। रीना को बचपन से ही अपने को फिट रखने का शौक था। रीना कहती हैं कि वे हमेशा ड्रेस कोड का सलेक्शन सोच समझकर करती हैं, जिससे वे खूबसूरत नजर आएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+