YEIDA News: नोएडा में 'Olympic City’ बनाने की कवायद, जानिए क्या हैं इसके मायने
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ही अब यीडा ने नोएडा में एक ओलंपिक सिटी बनाने की कोशिश में जुटी है।

Yamuna Expressway Authority: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा को हर तरह से समृद्ध बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां नोएडा में फिल्म सिटी और इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद हो रही है वहीं दूसरी ओर YEIDA ने यहां पर एक 'Olympic City' बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों की माने तो प्राधिकरण के मास्टर प्लान -2041 के अनुसार जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास एक अति-आधुनिक शहर और ओलंपिक स्तर की सुविधाओं वाली ओलंपिक सिटी यीविकसित किया जाएगा।
2041 के मास्टर प्लान के अनुसार चल रहा काम
यीडा के अधिकारियों की माने तो प्रस्तावित मास्टर प्लान के अनुसार, इस क्षेत्र में 2041 तक 41.7 लाख लोगों के रहने का भी अनुमान है। इसको पूरा करने के लिए 8 लाख घरों, 1,200 हेक्टेयर वाणिज्यिक स्थान और 4,000 हेक्टेयर औद्योगिक भूमि की आवश्यकता होगी। इस प्रोजेक्ट के बारे में यीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणवीर सिंह कहते हैं कि स्पोर्ट्स पार्क 950 एकड़ भूमि में फैला होगा, जबकि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के खेल परिसर (एशियाड गांव के रूप में जाना जाता है) की तर्ज पर यहां के गावों का भी विकास किया जाएगा।
ओलंपिक सिटी को लेकर चल रहा मंथन
दरअसल YEIDA उत्तर प्रदेश सरकार का एक उपक्रम है जो एक्सप्रेसवे के साथ भूमि और विकास कार्यों का प्रबंधन करता है। आगामी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मास्टर प्लान का फोकस बिंदु बना हुआ है, जिसके आसपास के क्षेत्र को वाणिज्यिक और आवासीय सुविधा के साथ विकसित किया जा रहा है। यहां बनने वाली ओलंपिक सिटी में हालांकि क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा नहीं है, लेकिन टी20 मैचों की लोकप्रियता को देखते हुए इसमें शामिल किए जाने की संभावना है।
हर गेम को इसमें शामिल किया जाएगा
इसके अलावा, एथलेटिक्स, रनिंग ट्रैक, हॉकी, वॉलीबॉल और फुटबॉल सहित अन्य के लिए अखाड़ा बनाया जाएगा। यह ओलंपिक या अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए एक बेहतरीन जगह होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के मुताबिक 'ओलंपिक सिटी' को दो भागों में विकसित किया जाएगा। दोनों भाग क्रमशः 390 हेक्टेयर और 52.4 हेक्टेयर में फैला होगा। YEIDA के अधिकारी ने कहा कि मास्टर प्लान में एक गोल्फ कोर्स, एक केंद्रीय व्यापार केंद्र, गोदाम और रसद सुविधाएं भी प्रस्तावित की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications