रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया प्रेमी, महिला ने थाने में खाया जहर
प्रेमी के न आने से नाराज एक महिला ने आज शाहजहांपुर के एक महिला थाने में जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर पीने की बात जब पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे एक महिला ने पुलिस थाने में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला, थाने मे अपने प्रेमी की शिकायत करने पहुंची थी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक महिला की पहले शादी हो चुकी है लेकिन गांव के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ पंजाब चली गई। बीती रात पंजाब से वापस आते वक्त शाहजहांपुर स्टेशन पर महिला का प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया जिसके बाद महिला, शिकायत करने के लिए महिला थाने गई थी। रात भर थाने में रहने के बाद महिला ने आज दोपहर में थाने के अंदर ही जहर खा लिया। महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस इस मामले में जांच की बात कर रही है।

एक महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज
दरअसल जिला अस्पताल मे स्ट्रेचर पर लेटी 25 वर्षीय इस महिला का नाम मनीशा यादव है। ये कोतवाली जलालाबाद के सरखड़ा गांव की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक थाना मिर्जापुर के एक गांव मे उसकी शादी हुई थी लेकिन वह अपने पति से खुश नहीं थी। मनीशा का अपने गांव सरखड़ा गांव मे रहने वाले मुकेश यादव से प्रेम प्रसंग चलने लगा। कुछ दिन पहले मनीशा ने प्रेमी मुकेश तिवारी से कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। करीब एक महीने पहले मनीशा अपने पति और परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ पंजाब चली गई। बीती रात पंजाब से आते वक्त प्रेमी ने महिला को शाहजहांपुर स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। महिला ने कुछ देर तक प्रेमी का इंतजार किया लेकिन जब वह लौटकर वापस नहीं आया तो महिला थाने पहुंच कर प्रेमी की शिकायत की। प्रेमी के न आने से नाराज महिला ने आज दिन में थाने में ही जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर पीने की बात जब पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- मेरठ: पत्नी के कैरेक्टर पर था शक, शादी के 19 साल बाद पति ने की आत्महत्या

सवालों के घेरे में पुलिस
इस घटना से पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे है। महिला जब थाने पहुची तो उसकी शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही क्यों नहीं की गई। अगर समय रहते कार्यवाही पुलिस कर देती तो हो सकता था कि फरार प्रेमी को पकड़ा जा सकता था। जब महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश क्यों नही की और रात भर महिला को थाने मे बैठाकर क्यों रखा गया। अब जब शिकायत न सुनने पर महिला ने जहर खा लिया तो पुलिस विभाग हरकत में आई है। ये भी पढ़ें- इलाहाबाद: ऐसी जगह लिखा आत्महत्या का राज कि ढूंढते ही रह गए प्यार के दुश्मन!

महिला के परिजनों की तलाश में पुलिस
एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि आज दिन में एक महिला ने थाने मे जहर खा लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है। पूछताछ में पता चला है कि महिला की शादी हो चुकी है। लेकिन महिला का गांव मे रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद वह युवक के साथ कहीं भाग गई थी। बीती रात महिला शिकायत करने के लिए थाने पहुंची जहां उसने जहर खा लिया। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही महिला के परिजनों और उसके पति से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications