यूपी: महिला बोगी में चढ़े बदमाश, चलती ट्रेन में छेड़खानी करते हुए लूटा

हरदोई। यूपी में महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी रुकने का नाम ही नही ले रही है। मामला हरदोई का है जहां चलती ट्रेन में महिलाओं के साथ गंदी हरकतें की गईं व विरोध करने पर मारपीट कर लूटपाट भी की गई। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। घटना के बाद अब जीआरपी पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 Women molested and looted in running train in Hardoi, Uttar Pradesh.

पीड़ित महिला ने बताया कि वो त्रिवेणी एक्सप्रेस से शाहजहांपुर से लखनऊ वापस जा रही थी कि तभी रोज़ा जंक्शन में ट्रेन धीमी होने पर लगभग आधा दर्जन युवक महिला कोच में चढ़ गए। वे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे जिसका विरोध करने पर बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर युवक चलती ट्रेन से फरार हो गए।

 Women molested and looted in running train in Hardoi, Uttar Pradesh.

ट्रेन के हरदोई पहुंचने पर पीड़ित महिला ने जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया। लुटेरे पीड़ित महिला से एक हीरे की अंगूठी और सोने की चेन व दो बैग लूट ले गए। जीआरपी एसआई प्रकाश पाण्डे ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा तहरीर ले ली गयी है। पूरे मामले की जांच के लिए जीआरपी एसओ रोजा को भी अवगत करा दिया गया है और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+