बलरामपुर में डॉक्टर की पत्नी को कंपाउंडर ने मारा चाकू, हालत नाजुक

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में कंपाउंडर ने घर में घुसकर डॉक्टर की पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है।

women injured during a youth attack by knife

मामला बलरामपुर के उतरौली थाना क्षेत्र के श्रीदत्तगंज बाजार की है, जहां डॉ. राकेश राय बाजार में निजी क्लीनिक चलाते हैं। उनके यहां काम करने वाला कंपाउंडर पानी मांगने के बहाने घर में घुसा और डॉक्टर की पत्नी काजल राय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी कंपाउंडर ने काजल के सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने गंभीर हालत में घायल पत्नी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है। कोतवाली उतरौला प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर आरोपी कंपाउंडर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+