घर में घुसकर दबंगों ने महिलाओं को घसीटा और पीटा, पुलिस ने भी भगाया
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में महिलाओं पर अत्याचार के रोज नये मामले सामने आ रहे हैं। योगी के शासन में दबंगों का शिकार हुई महिलाओं की थाना पुलिस ने सुनवाई करना तो दूर, उल्टे थाने से उनको भगा दिया। मामला कन्नौज के इन्दरगढ़ थाना क्षेत्र का है जहां जमीनी विवाद के बाद इस गरीब परिवार पर दबंगों का कहर टूटा।

दबंगो के कहर की दर्दभरी दास्तान बेबस परिवार ने बयां की। मामला कन्नौज के इन्दरगढ़ थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव का है जहां जमीनी विवाद में गांव के दबंग लोगों ने मोनिका की बहन सहित परिजनों को जमकर पीटा। दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओ को भी घसीटकर लाठी-डंडों से पिटाई की।
घर में तोड़-फोड़ भी की, इसका विरोध करने पर महिलाओ को बेहरहमी से पीटा गया। जब बेसहारा युवतियां अपने को बचा रही थीं तो बचाव की कोशिश उनके तीन भाई करते रहे, जो जन्म से अन्धे हैं। दबंग घर की महिलाओं को बेइज्जत करते रहे। जब मामला पुलिस के पास गया तो पुलिस ने महिलाओं को थाने से भगा दिया ।
मामला उस समय बढ़ गया जब मुकदमे का कमीशन अधिकारी मौके पर मुआयना करने पंहुचा था, उसी के सामने मारपीट शुरू हो गई थी। थाना पुलिस ने जब सुनवाई नहीं की तो इस बेबस परिवार ने पुलिस के आला अधिकारी की चौखट पर दस्तक दी । अपर पुलिस अधीक्षक के सी गोस्वामी का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है तो जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications