छेड़छाड़ के आरोपी को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
आगरा। आगरा में कथित छेड़छाड़ के एक आरोपी को महिलाओं ने चप्पलों से पीट दिया। घूंघट डाले शख्स को पीट रही इन महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि शख्स ने किसी महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब हंगामा हुआ तो उसने कार से भागने की कोशिश की। इस पर महिलाओं ने उसे कार से खींच लिया और पीट दिया।

वीडियों में दिख रहा है कि आराम से महिलाएं आरोपी को पीट रही हैं और कुछ युवक भी उनका साथ दे रहे हैं। जिस शख्स की पिटाई हुई है उसका नाम अजीत बताया गया है। महिलाओं का आरोप है कि पहले भी वह शराब के नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है। सोमवार को महिलाओं ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में आरोपी का पक्ष नहीं सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications