पानी पिलाने को लेकर पति से हुआ विवाद तो बीवी ने लगाई खुद को आग
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पति से विवाद के चलते एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शराब पीने के बाद पति ने पत्नी से पानी मांगा पानी लाने में देर हो गई तो नाराज पति अपनी पत्नी को गालियां देने लगा। महिला ने पति से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर लिया।

मामला भघटना थाना पुवायां के भटपुरा चंदू गांव की है। यहां रानी नाम की महिला की 3 साल पहले बलवीर से शादी हुई थी। बलवीर शराबी किस्म का व्यक्ति है। जिसके चलते वह अक्सर रानी को गालियां दिया करता था। महिला ने बताया कि रविवार की शाम को शराब के नशे में रानी के पति बलवीर ने उससे पानी मांगा। पानी लाने में देर होने पर पति ने रानी को गालियां देना शुरू कर दी। खुद की बेवजह बेज्जती होते देख रानी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया।
पड़ोस में रहने वाले लोगों ने किसी तरह से महिला को आग से बचाया। लेकिन तब तक रानी लगभग 90 प्रतिशत जल चुकी थी। आनन फानन में रानी को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। डॉक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि आग से झुलसी महिला को लाया गया है। महिला करीब 90 प्रतिशत जल चुकी है। हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- कठुआ रेप पर करीना हुईं ट्रोल तो स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब
ये भी पढ़ें- योगी की पुलिस कर रही है एनकाउंटर का सौदा, सुनिए AUDIO
ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेपः आरोपी पुलिसवाले की मंगेतर बोली- आंख में आंख डालकर पूछूंगी सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications