Amroha: पहले बच्चों को किया आग के हवाले, फिर खुद भी जलकर दे दी जान, दिल दहला देगी यह घटना

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक महिला के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोहा नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढा मुकारी का रहने वाला नितिन कीटनाशक की दुकान चलता है। उसकी 30 वर्षीय पत्नी मंजू अमरोहा कैलसा बाईपास पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। मंजू के मामा जितेंद्र के मुताबिक कुछ दिन से परिवार में विवाद चल रहा था। जिसके चलते मंजू घर पर ही रहती थी।

woman set fire along with two children in Amroha of uttar pradesh

दोनों के एक 12 वर्षीय बेटी तन्वी और 4 वर्षीय बेटा पार्थ भी था। मंजू की बेटी तनवी गुरुकुल में कक्षा 7 में पढ़ती थी जबकि बेटा पार्थ का इस बार प्ले स्कूल में दाखिला कराया था। मंजू का छोटे भाई मुकेश फौज में है। वर्तमान में उनकी तैनाती बिहार में चल रही है।

वहीं शुक्रवार की दोपहर जब नितिन अपनी दुकान पर था और मंजू अपनी बेटी तन्वी व बेटे पार्थ के साथ घर पर थी। तभी दोनों बच्चों को आग लगाने के बाद मंजू ने खुद को भी आग लगा ली। थोड़ी देर में आग की लपटों पूरे घर में फैल गई। घर से धुआं उठता देखकर सामने रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान सराफत मौके पर पहुंच गए। इस दौरान घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

पडोसी सराफत के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव का रहने वाला कुलदीप दीवार कूदकर घर में दाखिल हो हुआ और जैसे तैसे दरवाजा खोला। देखा तो तन्वी और पार्थ की जलकर मौत हो चुकी थी, जबकि मंजू तड़प रही थी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंजू को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं मंजू के मामा ने मंजू के पति नितिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+