यूपी: बलरामपुर में जन्मा दो सिर वाला बच्चा, देखने को उमड़ी भीड़

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर अचानक सुर्खियों में आ गया। एक प्रसूता ने अस्पताल में दो सर वाले नवजात को जन्म दिया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ अस्पताल में जुटने लगी। लेकिन नवजात कुछ ही घंटे जिंदा रह सका और उसकी मौत हो गई।

Woman gave birth to two-headed newborn baby

मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है, जहां की रहने वाली निर्मला देवी सात माह की प्रेगनेंट थी। पेट में तेज दर्द की शिकायत पर सुबह परिजनों ने इन्हे तुलसीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में भर्ती कराया। प्रसूता महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने महिला का फौरन इलाज शुरू किया। ड़ेढ घंटे बाद ही महिला को तेज पेन के साथ नार्मल डिलेवरी हो गई। बच्चे के पैदा होने पर डॉक्टर भी दो सर वाले नवजात बच्चे को देखकर चैक गए। डिलेवरी के वक्त नवजात के कुछ अंग खराब/सड़ चुके थे। पैदा होने के बाद नवजात बच्चा करीब डेढ़ घंटे तक जिंदा रहा जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर के डा. सारिका साहू का कहना है कि महिला को अस्पताल में लाने में यदि और देर होती तो बच्चे के साथ साथ जच्चे/प्रसूता की जान को भी खतरा हो सकता था। डिलेवरी के बाद प्रसूता निर्मला देवी का स्वास्थ्य ठीक है। अस्पताल के डाक्टर प्रसूता के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। निर्मला देवी का ये पहला बच्चा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+