मुजफ्फरनगर में महिला और बेटी की हत्या का खुलासा, प्रेमी ही निकला कातिल
मुजफ्फरनगर में महिला और बेटी की हत्या का खुलासा,प्रेमी ही निकाल कातिल
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मां-बेटी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वारदात को अंजाम अवैध संबंधों के चलते दिया गया था। आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला और उसकी 5 साल की बेटी की हत्या कर शव नगर कोतवाली क्षेत्र के स्थित खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया था। मां बेटी की हत्या की वारदात को अंजाम 22 जनवरी को ही दे दिया गया था। हत्या के बाद दोनों शवों को नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित खाली पड़े एक प्लॉट में फेंककर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद 4 फरवरी को दोनों मां बेटी के शव उस प्लॉट से पुलिस ने बरामद किए थे।

अवैध संबंधों में हत्या
पुलिस ने इस पूरे मामले में जब जांच की तो मृतक महिला की पहचान शबनम पत्नी जमशेद निवासी जसवंत थाना तितावी क्षेत्र के रूप में हुई थी और दूसरा शव शबनम की 5 वर्षीय बेटी का था। पुलिस ने इस मामले में जसोई गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। दोनों आरोपी युवकों ने ही इन दोनों मां बेटी की हत्या की थी। दोनों युवकों ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम इसलिए दिया गया क्योंकि आरोपी युवक हरिराज के शबनम से अवैध संबंध थे और हरिराज शबनम से पीछा छुड़ाना चाहता था।

शबनम कर रही थी ब्लैकमेल!
हरिराज ने बताया कि शबनम अब लगातार उसे परेशान कर रही थी जिस वजह से तंग आकर हरिराज ने अपने साथी के साथ मिलकर शबनम की हत्या करने का प्लान बनाया हरिराज ने शबनम को मिलने के लिए बुलाया तो शबनम अपने घर से अपनी बुआ के घर जाने का बहाना बनाकर अपनी बेटी के साथ घर से निकली थी। हरिराज शबनम और उसकी बेटी को नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक प्लॉट पर ले गया जहां पर शबनम की गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान उसकी 5 साल की बेटी ने शोर मचा कर वहां से भागना चाहा तो उसके दूसरे साथी ने मासूम बच्ची को भी पकड़ लिया उसके मुंह पर टेप चिपका दी और उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी।

शवों को प्लॉट में छोड़कर हुए फरार
दोनों हत्या को अंजाम देने के बाद शवों को खाली पड़े प्लॉट में ही छोड़कर फरार हो गए। 12 दिन बाद जब शवों से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने जब प्लॉट में जाकर देखा। दोनों शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी गई। 4 फरवरी को पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां-बेटी के इस हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार जेल में भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications