यूपी: अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग का उत्पीड़न करती थी युवती, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
मेरठ। यूपी के सहारनपुर में एक युवती को नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में नामजद किया गया है। नाबालिग लड़के ने युवती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि लंबे समय से युवती उसका उत्पीड़न कर रही है। कहा जा रहा है कि प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है।

सहारनपुर पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी युवती के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। युवती 16 साल के नाबालिग लड़के शादी का दबाव डाल रही थी। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 386 (धमकी देकर ब्लैकमेल करना) और पोक्सो एक्ट की धारा 7 और 8 (नाबालिग का यौन उत्पीड़न) के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने नहीं दर्ज की थी एफआईआर
पुलिस ने बताया कि युवती ने लड़के का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और बाद में वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगी। उसने उस पर शादी का भी दबाव बनाना शुरू किया, जिसके बाद परेशान होकर लड़के ने घरवालों को सच बताया। लड़के के बड़े भाई ने पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने आरोपी के महिला होने की वजह से एफआईआर दर्ज नहीं की।
प्रेम संबंधों की ओर पुलिस का इशारा
पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। मामले की जांच कर रहे एसओ पीयूष दीक्षित ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम संबंधों की बात सामने आ रही है। पुलिस को कुछ मैसेज और वीडियो क्लिप भी मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications