VIDEO: छिछोरी हरकत कर रहे अधेड़ मनचले की मुस्लिम महिला ने की सरेआम पिटाई
रामपुर। जिला रामपुर के सदर अस्पताल में छेड़खानी करने वाले मनचले को मर्दानी बनी मुस्लिम महिला ने गिरेबां पकड़कर जमकर पिटाई की। मनचला जान बचाकर अस्पताल से भाग गया। घटना को लेकर अस्पताल में तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।
जिला रामपुर के सदर अस्पताल में अक्सर हंगामाखेज़ माहौल हो जाता है। कभी डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और मरीज तीमारदारों में मारपीट हो जाती है। तो कभी जहर खुरानी गिरोह के मरीज शिकार हो जाते हैं। तो कभी चोरी करने वालों को मरीज खुद ही धर दबोचते हैं। आज भी अस्पताल में तमाशा देखने वालों का हुजूम जमा हो गया, जब एक महिला मर्दानी बन गई और उसने एक मनचले को गिरेबां पकड़कर खूब पीटा। मनचले की पिटाई करने वाली महिला मरीज की माने तो उस मनचले ने महिला को धक्का देकर उसके साथ छेड़खानी की थी। वहीं डाक्टरों व अन्य लेागों का कहना है कि मनचले ने महिला के पर्स पर हाथ डालने की कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications