UP: आधार कार्ड का फिंगरप्रिंट नहीं मिला तो राशन देने से किया इनकार,बरेली में महिला की भूख से मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में भूख से मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता खुद चल कर फिंगरप्रिंट देने नहीं जा सकती थी। ऐसे में कोटेदार ने यह कहकर टाल दिया कि जब तक महिला खुद फिंगरप्रिंट मैच नहीं कराएगी तब तक राशन नहीं मिलेगा। महिला का नाम सकीना है जो बीते 5 दिन से भूखी थीं। बताया गया कि उसके पति को कोटेदार हर रोज यह कह कर लौटा दे रहा था कि उनका फिंगरप्रिंट मैच नहीं र रहा था। घटना बरेली स्थित नगरपंचायत फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड संख्या 15 के मोहल्ला भोले नगर की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के निवासी इशहाक अहमद, झोपड़ी में 50 वर्षीय पत्नी सकीना के साथ रहते थे। कुछ दिनों पहले इशहाक बीमार हो गए। सकीना ने गहने बेचकर पति का इलाज कराया। कुछ ही दिनों में घर की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई। इशहाक के घर की हालत ऐसी नहीं थी कि बाहर से राशन खरीदा जा सके।
जब इशहाक सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने गए तो उन्हें राशन देने से मना कर दिया गया क्योंकि राशन कार्ड पत्नी सकीना के नाम से था। भूख से तड़प रही सकीना की हालत ऐसी नहीं थी कि वो खुद चलकर राशन लेने जा सके। कोटेदार का कहना था कि बिना सकीना के फिंगरप्रिंट के वो राशन नहीं देगा।
सकीना और इशहाक का बेटा दिल्ली में काम करता है। मोहल्ले के लोग उनकी मदद करते थे। खाने के लिए राशन भ मुहैया कराते थे। मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications