पीड़िता ने मीडिया के सामने बयां किया दर्द, इन 4 पुलिस वालों ने किया रेप अटैक
बरेली। यूपी के बरेली में पुलिस के दामन पर एक बार फिर दाग लगा है। यहां एक महिला ने किला थाने के इंस्पेक्टर और दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों पर रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है। न्याय ने मिलने पर महिला मीडिया के सामने मुखातिब हुई और उसने अपनी आपबीती बताई। महिला का कहना कि न्याय पाने के लिए वह दर-दर भटक रही है।

दरअसल महिला ने अपने शिकायती पत्र में बताया है कि एक मकान में रहने को लेकर उसका ससुराल वालों के साथ नहीं बनती है। मकान को लेकर बीते 20 जुलाई को उसके जेठ से विवाद हुआ और आपस में मारपीट हुई। ससुराल वालों के लोगों के सर में चोट आने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

जब महिला को इस मामले की जानकारी हुई तो महिला किला थाने पहुंची और पुलिस पर एकतरफा कार्यवाई का आरोप लगाया। महिला का आरोप है उसी समय तत्कालीन इंस्पेक्टर केके वर्मा, दरोगा सुपेंद्र मलिक और सुभाष सहित चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने तमाम अधिकारियों से शिकायत की लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई न हो सकी। जिससे महिला न्याय पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।
वहीं इंस्पेक्टर और दरोगा पर दुष्कर्म की कोशिश जैसे गंभीर आरोपों के बाद पुलिस अफसर कुछ बोल नहीं रहे हैं।फिलहाल एडीजी ने एसएसपी को निर्देश हुए एएसपी से आरोपों की जांच कराने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें- यूपी: कुंभ के दौरान इस तरह की बसों से यात्रा में नहीं लगेगा टिकट












Click it and Unblock the Notifications