शपथ ग्रहण के साथ ही UP में योगी सरकार ने लिया नया यूपी बनाने का संकल्प, जानिए क्या रहेंगे मुद्दे

लखनऊ, 25 मार्च: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। हालाकि बैठक से पहले योगी सरकार की उन मुद्दों पर फोकस करेगी जो उसकी प्राथमिकता में शामिल हैं। बीजेपी सरकार राष्ट्रवाद, सुसाशन, सुरक्षा और विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ेगी। पिछली सरकार में भी योगी सरकार ने जिस तरह से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया था उसी तरह इस बार भी काशी-मथुरा और अयोध्या के एजेंडे को सरकार आगे बढ़ाएगी।

योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रवाद के मुद्दे को और धार देगी बीजेपी

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को और मजबूती मिलेगी। काशी मथुरा और अयोध्या तो पहले ही सरकार के एजेंडे में रहे हैं। काशी में काशी विश्वनाथ कारीडोर, अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को बीजेपी आने वाले 2024 के आम चुनाव में और भुनाएगी। इसकी झलक चुनाव के दौरान ही मिल गई थी जब केशव मथुरा का मुद्दा छेड़ा था। अब योगी 2.0 की सरकार में भी ये मुद्दे सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर रहेंगे।

माफियाओं पर कसेगा योगी सरकार का शिकंजा

योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में भी सुशासन को प्राथमिकता में शामिल किया गया था। इस बार भी सुशासन सरकार के एजेंडे में शामिल है। योगी सरकार ने पहले कार्यकाल में जिस तरह से माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया था। अभियान का ही असर था की चुनाव आते आते योगी की छवि एक बुलडोजर बाबा के तौर पर बदल गई। इस इमेज का इस्तेमाल बीजेपी ने अपनी रैलियों में किया और इसको सुशासन का प्रतीक माना गया। योगी ने भी चुनाव के दौरान कहा था कि अगली सरकार बनने पर भी माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। योगी को पता है कि सुशासन ही वह नब्ज़ है जिसको पकड़कर उत्तर प्रदेश में बार बार सरकार बनाई जा सकती है।

सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी सरकार

योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से पहले कार्यकाल में सुरक्षा के मुद्दे को अपनी प्राथमिकता के शामिल किया खासतौर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने काफी काम किया। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया गया था। सरकार के इस कदम से योगी सरकार को काफी राहत मिली थी। इससे महिलाओं के बीच सरकार की इमेज काफी अच्छी बनी। इस मुद्दे को बीजेपी ने चुनाव में भी उठाया और ये वादा किया था की दोबारा सरकार बनने पर सुरक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता में शामिल किया जाएगा।

विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी सरकार

Recommended Video

    Keshav Prasad Maurya शपथ के बाद PM Modi के पैर छूने पहुंचे, फिर जो हुआ..! | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार विकास के एजेंडे को और गति देगी। योगी की पहली सरकार में यूपी में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, पूर्वानचल एक्सप्रेसवे पर काफी कम किया। प्रयागराज से मेरठ तक गंगा एक्सप्रेस वे की नीव रखी गई थी। पहली सरकार में इनवेस्टर समिट के आयोजनों से यूपी में निवेश की एक राह खुली थी। विकास की इस रफ्तार को योगी सरकार और गति देने की कोशिश करेगी क्योंकि योगी हमेशा ये कहते रहे हैं की यूपी की अर्थव्यवस्था को नंबर 1 तक पहुंचाना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+