Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: 5 साल से 'लिव इन' थी जिसके साथ, उसी ने शक के चलते उतार दिया मौत के घाट

मंगलवार सुबह मकान मालिक सहीराम टहलते हुए अपने मकान पहुंचे। बाहर सोनिया का बेटा खेल रहा था। सहीराम घर के अंदर गए तो बेड पर सोनिया की डेडबॉडी पड़ी थी।

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के गोकुल विहार में महिला की डेडबॉडी उसके बेडरूम में मिली। महिला 5 साल से लिव इन में रह रही थी। उसका एक 3 साल का बेटा भी है। घटना के बाद से महिला का कथ‍ित पति फरार है लेकिन पुलिस ने बेटे का बयान दर्ज किया है, जिसमें उसने मामले का खुलासा किया। मेरठ के गोकुल विहार कॉलोनी में रहने वाले ऋष‍िपाल का सोनिया के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों 5 साल से लिव इन में रह रहे थे। कपल ने कॉलोनी में करीब एक महीने पहले किराए पर रूम लिया था। मंगलवार सुबह मकान मालिक सहीराम टहलते हुए अपने मकान पहुंचे। बाहर सोनिया का बेटा खेल रहा था। सहीराम घर के अंदर गए तो बेड पर सोनिया की डेडबॉडी पड़ी थी। उन्होंने बाहर आकर पड़ोसियों और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया, बिस्तर के अलावा कमरे में कई जगह खून के निशान थे। डेड बॉडी के पास ही खून से सना एक फावड़ा रखा था, साथ ही कुछ आपत्त‍िजनक सामान (कंडोम) भी मिला है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

With 5 years of 'Live in' with, killed her in Meerut

क्या है पूरा मामला?

मृतका के परिजनों का आरोप है कि ऋष‍ि पाल ने हत्या की और फरार हो गया। पूछताछ में बेटे ने बताया, रात में मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ था। पापा ने मम्मी के सिर पर डंडे से मारा था। फिलहाल, बेटे का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मान रही है कि रात में ही महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद रातभर बेटा मां के शव के साथ सोता रहा। सुबह उठते ही बाहर खेलने चला गया। इस घटना के बाद ऋषि और प्रवीण दोनों ही फरार हैं। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। परिजनों का कहना है कि ऋषि घर से कीमती सामान और सोनिया के जेवर आदि लेकर फरार हुआ है।

तो इसलिए महिला पर शक कर रहा था आरोपी

सोनिया की मां लक्ष्मी देवी का कहना है, 'सोनिया अपने कथ‍ित पति के साथ खुश नहीं थी। कुछ दिनों से उनका आपस में विवाद चल रहा था। वो बेटी पर शक करता था। उनके घर में प्रवीण का आना-जाना था। प्रवीण, ऋष‍ि का दोस्त है। जब वो बेटी के साथ मारपीट करता था, तो प्रवीण इसका विरोध करता था इसीलिए वो शक करता था कि सोनिया और प्रवीण के बीच अवैध संबंध हैं। बेटी ऋष‍ि के साथ नहीं रहना चाहती थी।'

पड़ोसियों की मानें तो प्रवीण अक्सर सोनिया के पास उस वक्त आता था, जब ऋष‍ि घर पर नहीं होता था। चर्चा ये भी है कि सोनिया ने प्रवीण से कुछ पैसे उधार लिए थे लेकिन वो समय पर ये पैसा नहीं दे सकी। पैसों के चक्कर में ही प्रवीण का घर पर आना-जाना शुरू हो गया, जिसके बाद वो एक-दूसरे के नजदीक आ गए। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है, अभी तक यही सामने आ रहा है कि अवैध संबंधों के शक में ये हत्या की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा होगा। जबकि चर्चा ये भी है कि सोनिया, प्रवीण के साथ कोर्ट मैरिज करना चाहती थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+