अच्‍छा ऑफर मिला तो क्‍या आप भाजपा ज्‍वाइन करेंगी? जानें क्‍या बोली मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव- Exclusive

Will you join BJP if you get a good offer? Know what Mulayam's younger daughter-in-law Aparna Yadav said

लखनऊ, 30 सितंबर। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा 2022 को लेकर राज्‍य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा से सत्‍ता हथियाने के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत अन्‍य राजनीति पार्टियां काफी सक्रिय हो चुकी हैं। सभी पार्टियां वोटरों को साधने के लिए जातिगत और धर्म की राजनीति एक बार फिर शुरू कर चुकी हैं। यूपी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन के दम पर यूपी में इस बार 400 सीटें जीतने का दाव कर रहे हैं। वहीं पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आगामी चुनाव में भाजपा का दामन भी थाम कर भगवा पार्टी से चुनाव लड़ सकती हैं। वन इंडिया को दिए एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू में समाजसेविका एवं नेता अपर्णा यादव ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और अपनी रणनीति साझा की।

aparna

अगर अच्‍छा ऑफर मिला तो क्‍या भविष्‍य में आप भाजपा ज्‍वाइन करेंगी?
इस प्रश्‍न के जवाब में अर्पणा यादव ने कहा भविष्‍य के गर्भ में क्‍या छिपा है कि आगे क्‍या होगा। लेकिन मैं ये ही कहना चाहूंगी कि मुझे नेता जी जैसा कहेंगे मैं वैसा ही करूंगी और अभी तक वो ही करती आई हूं।

सीएम योगी की आप बड़ी प्रशंसक हैं, ऐसा क्‍यों ?
अपर्णा यादव ने कहा सीएम योगी आदित्‍यनाथ एक साफ छवि के व्‍यक्ति हैं उन्‍होंने प्रदेश में अच्‍छे काम किए हैं। मैं हमेशा से सीएम योगी की प्रशंसक रही हूं उन्‍होंने हमेशा से दिल को छू जाने वाले काम किए हैं। उन्‍होंने अपने क्षेत्र में बहुत काम किया है। मेरा राजनीतिक अनुभव कहता है कि उन्‍होंने प्रदेश में बेहतर काम किया है जैसा हर मुख्‍यमंत्री अपने कार्यकाल में करता हैं। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने भी अपने मुख्‍यमंत्री कार्यकाल में बेहतरीन काम किए थे और जनता के हित में काम हुआ था। हर मुख्‍यमंत्री चाहता है कि वो क्‍या जनता के हित में काम करता हैं। लेकिन सीएम योगी से गुजारिश है कि वो पता करें कि वो कौन से लोग है जो गड़बड़ी कर रहे है और जिसकी वजह से जनता को उसका वास्‍तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से जमीनी स्‍तर पर नीतियां को नहीं उतार पर रहे हैं उनकी मॉनिटरिंग जरूरी है।

भाजपा सरकार से महिलाओं के लिए आपको क्‍या उम्‍मीद है?

महिलाएं तब तक सुरक्षित नहीं रहेगी जब तक वो अपनी सुरक्षा अपने हाथ में नहीं लेगी। महिला कभी भी सुरक्षित नहीं है ये एक मानसिकता है जिसमें महिलाओं को दबाने की कोशिश की जाती है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित में बहुत सारे कानून पास किए है अब मेरी गुजार‍िश है कि भाजपा महिला रिजर्वेशन बिल भी पास कर दें तो हम महिलाओं का भला होगा। अगर ये बिल पास हो गया तो विधानसभा में महिलाओं की अधिक संख्‍या होने पर सदन में शालीनता आ जाएगी। वर्तमान समय की तहर कुर्सियां फेकने की घटना नहीं होगी। महिला घर को जैसे सुव्‍यवस्थित कर देती है वैसे ही आरक्षण मिलने के बाद विधानसभा में महिलाओं की संख्‍या बढ़ने पर वहां का माहौल भी सुव्‍यवथित और सुंदर हो जाएगा। मैं तो कहती हूं आधी आबादी है तो 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए।

देखें अपर्णा यादव का पूरा इंटरव्‍यू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+