2024 के लोकसभा चुनाव में मैदान में उतर सकती हैं अपर्णा यादव, शीर्ष भाजपा नेताओं से की मुलाकात
जिस तरह से मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच मुलाकात की खबर सामने आई है उसके बाद इसको लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि अपर्णा यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
अपर्णा यादव ने दोनों नेताओं से तकरीबन आधे-आधे घंटे मुलाकात की। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक हुई है। इस बैठक के बाद जल्द ही अपर्णा यादव दिल्ली जाएंगी और यहां वह भाजपा के आला कमान से मुलाकात कर सकती हैं।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी अपर्णा यादव को उनके परिवार की ही किसी सीट पर चुना लड़ाना चाहती है, लेकिन अपर्णा यादव ऐसा नहीं चाहती हैं। उन्होंने अपनी भावना को जाहिर करते हुए इस बात से अवगत कराया है कि वह परिवार की किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं।
वह खासकर अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने से बचना चाहती हैं। बता दें कि जब डिंपल यादव ने मैनपुरी में चुनाव लड़ा था तो उस वक्त अपर्णा यादव ने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार नहीं किया था।
अगर 2024 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो अपर्णा यादव यादव के लिए लखनऊ की सीट सबसे मुफीद नजर आती है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि अगर अपर्णा यादव को भाजपा लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारना चाहती है तो क्या उन्हें लखनऊ से मैदान में उतारा जाएगा या किसी और सीट से। लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट नजर आ रहा है कि अपर्णा यादव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संसद जरूर जाना चाहती है।
बता दें कि अपर्णा यादव को भारतीय जनता पार्टी में आए तकरीबन दो साल हुए है। लेकिन अभी तक अपर्णा यादव को पार्टी ने कोई संगठन का पद नहीं दिया है। उन्हें मेयर का चुनाव भी नहीं लड़ाया गया था।
अपर्णा यादव को 2022 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने मैदान में नहीं उतारा था। उन्हें विधान परिषद या फिर राज्यसभा का भी टिकट नहीं दिया गया। लिहाजा हर किसी की इस बात पर नजर रहेगी कि अपर्णा यादव को भाजपा किस भूमिका में उतारती है।












Click it and Unblock the Notifications