कन्नौज: पति को दूसरी महिला से बात करने से किया मना तो पति ने कर दी हत्या

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक पत्नी को अपने पति पर शक करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोप पति मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। घटना की जानकारी मृतक महिला के परिजनों को हुई तो उन्होंने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Wife murdered by her husband in kannauj

सदर कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला रोड पर रहने वाले रिटायर्ड दरोगा ईश्वरदयाल के मझले बेटे अजय पाल की शादी चार साल पहले गुरसहायगंज निवासी सुलखान सिंह की बेटी सोनी से हुई थी। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। मंगलवार की रात पति-पत्नी एक दावत में गए थे। वहां खाना खाते समय सोनी ने अजय को वीडियो कॉल पर किसी युवती से बात करते देख लिया। इस पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। घर पहुंचने के बाद भी दोनों के बीच लड़ाई हुई।

आरोप है कि इसी दौरान अजय ने सोनी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह घर के सभी लोग उठे लेकिन काफी देर बाद भी सोनी नहीं उठी। जब घर वाले उसे उठाने गए तो वह मृत अवस्था में मिली। बेटी की हत्या की सूचना मिलते ही मायके वाले भी आ गए। मायके वालों का कहना है कि अजय और उसका भाई विजय अक्सर सोनी को प्रताड़ित करते थे। हालांकि अजय का कहना है कि सोनी ने आत्महत्या की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अजय और विजय को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली पुलिस की तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले में सदर कोतवाल एके सिंह का कहना है कि तफ्तीश की जा रही है जांच के बाद मामला सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+