आग में जलती पत्नी ने पति को पकड़ लिया, गंभीर रूप से झुलसा, पत्नी की मौत

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में एक हैवान पति ने अपने घरेलू विवाद को लेकर अपनी मां के सामने ही अपनी पत्नी को जिन्दा जला दिया। तड़प-तड़प कर चीखती-चिल्लाती पत्नी मदद के लिए कहती रही लेकिन बेबस सास अपने सामने अपने लड़के की करतूत देखती रही और अपनी बहू को बचा भी न सकी। आखिर में जलती हुई पत्नी ने अपने पति को ही पकड़ लिया जिससे पति भी गम्भीर रूप से जल गया तो वहीं पत्नी की जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तो वहीं घायल पति सैफई के लिए रेफर हो गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Wife killed in fire and husband injured in Kannauj

अक्सर दोनों के बीच होता था झगड़ा
थाना ठठिया सुरसा गांव में विवाहिता को ज़िंदा फूंकने के पीछे अवैध संबंधों के मकड़जाल की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। परिजनों के बीच घटना के बाद इसको लेकर बातें होती रहीं। पति-पत्नी के बीच अनबन होने की बात सामने आई है। मृतका के पिता इसको लेकर आरोप भी लगा चुके हैं। पहले कई बार पंचायत भी हुई थी। घटनास्थल से लेकर पुलिस चौकी तक तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पिता ने हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया है।

Wife killed in fire and husband injured in Kannauj

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका के संबंधों को लेकर भी अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। संभव है कि इसी से उत्तेजित होकर पति ने केरोसिन डालकर आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया। कुछ लोगों में आत्महत्या करने की चर्चाएं भी बनी हुई थीं। पुलिस को अभी तक हत्या या आत्महत्या के पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या व आत्महत्या की पुष्टि होगी। इसके बाद मुकदमें में धाराओं को बढ़ाया व घटाया भी जा सकता है। जांच में दोषी पर कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+