PICs: पति ने पीटा तो प्रेमी ने चुप कराया, बस हो गया प्यार...

शादी के कुछ दिनों तक ठीक चलता रहा लेकिन तभी उसकी पत्नी की नजदीकियां शाहजहांपुर के रहने वाले उसके भाई के साले गोपाल से बढ़ गई थी। दोनों लोग फोन पर बातें करते थे और शादी भी करना चाहते थे।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा गया है। महिला अपने पति से परेशान होकर अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने आई थी। तभी पति के परिजनों ने उसको प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद डायल 100 की मदद से महिला और उसके पति को थाने लाया गया जहां पूछताछ की जा रही है। महिला का कहना है कि उसको पति मारता-पीटता था। शादी के कुछ दिन बाद महिला की मुलाकात एक युवक से हुई जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ और अब वो पति के साथ नहीं रहना चाहती है, वो अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 Wife extramarital affair caught
 Wife extramarital affair caught

फोटो में दिख रही महिला हरी शर्ट में उसका पति और दूसरा युवक महिला का प्रेमी है। जिसको महिला के पति ने थाना सदर बाजार के खिरनीबाग चौराहे से पत्नी के साथ पकड़ा है। 20 वर्षीय पति नरेंद्र ने बताया कि वो बरेली का रहने वाला है और हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता है। उसका कहना है उसकी शादी गाजियाबाद की रहने वाली 18 वर्षीय कीर्ती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक ठीक चलता रहा लेकिन तभी उसकी पत्नी की नजदीकियां शाहजहांपुर के रहने वाले उसके भाई के साले गोपाल से बढ़ गई थी। दोनों लोग फोन पर बातें करते थे और शादी भी करना चाहते थे।

 Wife extramarital affair caught

पति का कहना है कि उसके परिजनों ने इस प्रेम-प्रसंग के बारे में बताया था। जिसके बाद वो हिमाचल प्रदेश से आया और अपनी पत्नी को साथ लेकर चला गया। जिसके बाद 15 दिन पहले उसकी पत्नी अपने प्रेमी गोपाल के साथ फरार हो गई। जिसका मुकदमा उसने थाना फतेहगंज पूर्वी में 25 तारीख को दर्ज कराया था। पति के मुताबिक प्रेमी के भाई ने बताया कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को शाहजहांपुर में देखा गया है। जिसके बाद पति यहां आया और दोनों को खिरनीबाग चौराहे से पकड़ लिया। उसके बाद डायल 100 की मदद से दोनों को थाने ले जाया गया।

 Wife extramarital affair caught

थाने जाने के बाद महिला रो-रोकर अपने पति और ससुरालियों पर आरोप लगा रही थी कि उसको पति मारता-पीटता है और साथ ताने देता है कि तुम्हारा प्रेम प्रसंग दूसरे लड़के से चल रहा है। महिला की कहानी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। उसने बताया कि एक दिन उसके पति ने उसको बेरहमी से पीटा वो कमरे में रो रही थी। तभी पति के भाई का साला गोपाल घर आ गया और उसको रोते हुए देखा। जिसके बाद उसने उसे चुप कराया और उसी दिन से उसकी गोपाल से नजदीकियां बढ़ना शुरू हो गई और बात शादी तक पहुंच गई। महिला का कहना है कि उसकी शादी मर्जी से नहीं हुई थी। उसके मां-बाप ने भी उसकी शादी धोके से कराई है। उसको पति बिल्कुल पसंद नहीं है।

 Wife extramarital affair caught
 Wife extramarital affair caught

महिला का कहना है कि पति उसे हिमाचल प्रदेश लेजाकर मजदूरी कराता है। उसका कहना है कि वो गोपाल के साथ हिमाचल प्रदेश से भागी थी और शाहजहांपुर आकर वो कोर्ट मैरिज करने जा रही थी। लेकिन उसको पकड़ लिया गया। महिला पुलिसकर्मियों के सामने भी महिला ने कहा कि वो अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वो अपने प्यार गोपाल के साथ रहना चाहती है। फिलहाल पति-पत्नी और वो का ड्रामा करीब दो घंटे तक थाने मे चलता रहा। एसएसआई के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी को पकड़ा गया है और पूछताछ की जा रही है। इसमें प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+