Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: शादी के बाद नहीं मिले 20 हजार तो पत्नी को 25 हजार में बेचा!

एक शख्स की शादी इस शर्त पर करवाई गई कि उसे शादी के बाद 20 हजार रुपए मिलेंगे जिसे वो शादी करवाने वाले राकेश नाम के एक दलाल को देगा। लेकिन जब पैसे नहीं मिले तो पति ने अपने एक दूसरे साथी से पत्नी का सौदा

कन्नौज। कन्नौज में एक महिला के खरीदने और बेंचने का मामला सामने आया है। एक दलाल के द्वारा गांव के व्यक्ति से एक महिला की शादी इस शर्त पर करवा दी गई कि वो उसको शादी के बाद बीस हजार रुपया देगा लेकिन गरीबी के कारण रुपया ना देने पर उस महिला को गायब कर दूसरे के हाथ बेंचने की बात सामने आई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो इस मामले की पुलिस ने विवेचना शुरू की लेकिन पुलिस अधिकारी इस बात से बेखबर है और विवेचना करने की बात ही नकार रही है।

 Wife been sold in Twenty five Thousnad after marriage

यूपी पुलिस का रवैया शुरू से ही लापरवाही भरा दिखता चला आ रहा है। ऐसे में आखिर कानून व्यवस्था डगमगाएगी नहीं तो फिर क्या होगा। यूपी के कन्नौज में एक ऐसी ही वारदात के तहत पुलिस की एक संगीन मामले में लापरवाही नजर आई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर प्रदर्शन भी किया। मामला कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर नाम के एक गांव का है। जहां पप्पू नाम के एक शख्स की शादी इस शर्त पर करवाई गई कि उसे शादी के बाद 20 हजार रुपए मिलेंगे जिसे वो शादी करवाने वाले राकेश नाम के एक दलाल को देगा। इस शर्त पर पप्पू की मिर्जापुर की रहने वाली कविता (काल्पनिक नाम) के साथ शादी तो हो गई। लेकिन जब राकेश से बोला गया रुपया पप्पू नहीं दे पाया तो इसी गांव के रहने वाला राकेश अपने साथी विश्राम के साथ कविता को कहीं ले गया और तबसे कविता गायब है।

VIDEO: शादी के बाद नहीं मिले 20 हजार तो पत्नी को 25 हजार में बेचा!

सुनीता के परिजनों का आरोप है कि राकेश ने विश्राम के हाथों कविता को पच्चीस हजार रुपए में बेच दिया है और इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि स्थानीय पुलिस इस मामले में विवेचना कर कार्रवाई करने की बात कह रही है तो वहीं पुलिस के आला अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश में लगे हैं। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महिला मिल गई है और इस संबंध में मामला भी दर्ज है लेकिन विवेचना करने की बात को वो बिल्कुल ही नाकार गए कि ऐसे मामलों में कोई विवेचना ही नहीं होती और ना ही किसी की गिरफ्तारी तो फिर क्या ऐसे गुनाह होते रहेंगे और पुलिस केवल मामला दर्ज कर हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+