'आपके ऊपर एक्शन नहीं लेंगे..',UP सरकार के भरोसे के बावजूद जीवा के क्रिया-कर्म में क्यों नहीं आई पत्नी पायल?
संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की हत्या के बाद उसकी पत्नी पायल कोर्ट पहुंची थी और अंतिम संस्कार में शामिल होने की इच्छा जताई थी। हालांकि, यूपी सरकार के भरोसे के बावदूज वो क्रिया क्रर्म में शामिल नहीं हुई।

Sanjeev Jeeva News: यूपी सरकार से आश्वासन मिलने के बावजूद भी संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी। पायल माहेश्वरी ने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के गुरुवार 8 जून को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पायल ने पति के अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने की अनुमति के साथ-साथ गिरफ्तारी से संरक्षण के लिए अंतरिम राहत की मांग की थीं।
संजीव जीवा के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाली याचिका पर यूपी सरकार की तरफ से कहा गया था कि अगर वह अंतिम संस्कार में शामिल होती हैं तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। बावजूद इसके पायल माहेश्वरी अपने पति संजीव जीवा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई। शुक्रवार 09 जून को इस मामले की सुनाई सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई तो यूपी सरकार की तरफ से मौजूद वकील ने बताया कि यूपी सरकार द्वारा कोई कठोर कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन मिलने के बावजूद पायल माहेश्वरी अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं।
सुप्रीम कोर्ट को बताया कि संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा का अंतिम संस्कार बड़े बेटे तुषार ने पैतृक गांव आदमपुर में किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पायल माहेश्वरी की गिरफ्तारी से संरक्षण वाली याचिका को भी खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले में कोई अर्जेंसी नहीं है। इस दौरान तर्क दिया कि पुलिस के गिरफ्तार ना करने का भरोसा देने के बावजूद वो पति के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं। सरकारी वकील ने कहा कि जीवा की पत्नी गैंग चलाती है, इसलिए उसे कोई राहत नहीं मिलनी चाहिए।
Recommended Video

बता दें कि संजीव जीवा शूटआउट के बाद उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी और अपने पति के अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने की अनुमति और गिरफ्तारी से संरक्षण के लिए अंतरिम राहत की मांग की थी। जीवा की पत्नी का कहना था कि उनके पति की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब उनकी जान को भी खतरा है। कहा था कि मुझको पुलिस की गिरफ्तारी से राहत दी जाए, नहीं तो उनके पति की तरह मेरी भी हत्या की जा सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा का गुरुवार 8 जून को कड़ी सुरक्षा के बीच पैतृक गांव आदमपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा के बड़े बेटे तुषार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। बता दें कि अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों की लिस्ट भी पहले ही तैयार कर ली गई थी। इसमें नाम पते के साथ उनके मोबाइल नंबर और आईडी पुलिस ने ली थी।












Click it and Unblock the Notifications