कौन हैं जेल में बंद सपा के MLA इरफान सोलंकी, ED की रेड के बाद चर्चा में, जा सकती है विधायकी?
Irfan Solanki: समाजवादी पार्टी (सपा) के कानपुर से विधायक इरफान सोलंकी के घर और बाकी अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा है। छापेमारी के दौरान ईडी ने घर में लगे सीसीटीवी कनेक्शन को भी हटवा दिया।
छापेमारी लखनऊ जोन के ईडी अधिकारियों ने गुरुवार (07 मार्च) की सुबह-सुबह की। इरफान सोलंकी के अलावा उनके भाई अरशद के घर पर भी छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद से इरफान सोलंकी की विधायकी जाने का खतरा मंडरा रहा है।

Irfan Solanki legislature: जा सकती है इरफान सोलंकी की विधायकी
इरफान सोलंकी पिछले 1 साल से जेल में बंद हैं। इरफान सोलंकी के खिलाफ इस वक्त कई मामले चल रहे हैं। इरफान सोलंकी दिसंबर 2022 से जेल में हैं। फिलहाल वो महाराजपुर जेल में हैं।
कोर्ट के दो फैसले के बाद इरफान सोलंकी की विधायकी जा सकती है। 6 मार्च को 2017 में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में इरफान के खिलाफ फैसला आने वाला था। लेकिन उसके पहले राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में एक गवाह को बुलाने के मसले पर रिट याचिका दायर कर दी थी। जिससे ये फैसला टल गया। अब 14 मार्च को इस पर फैसला आ सकता है।
इसके अलावा जाजमऊ में एक महिला के प्लॉट में नवंबर-2022 में कथित आगजनी के मामले भी इरफान सोलंकी को सजा हो सकती है। इन दोनों में से किसी भी केस में अधिकतम सजा होने पर इरफान की विधायकी पर खतरे में आ सकती है।

who is Irfan Solanki: कौन हैं सपा विधायक इरफान सोलंकी?
- सपा विधायक इरफान सोलंकी का पूरा नाम हाजी इरफान सोलंकी है। ये समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता हैं। वर्तमान में कानपुर की सीसामऊ सीट से विधायक हैं।
- इरफान सोलंकी का जन्म 5 जून 1979 को राजस्थान के अजमेर में हुआ था। इरफान सोलंकी के पिता मुश्ताक सोलंकी मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे।
- इरफान सोलंकी पहली बार 2007 में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आर्यनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़े थे और जीत गए थे।
- इरफान सोलंकी इसके बाद साल 2012 में और 2017 की मोदी लहर में भी चुनाव जीते थे। स्थानीय नेता के तौर पर इनकी इलाके में अच्छी पकड़ है।
- इरफान सोलंकी ने 2003 में नसीम सोलंकी के साथ शादी की थी। इरफान सोलंकी का एक बेटा और दो बेटियां हैं।
- इरफान सोलंकी पेशे एक बिजनेसमैन हैं। उनका खुद का एक लेदर का कारखाना है। इरफान सोलंकी की संपत्ति करोड़ों में है।
- विधायक इरफान सोलंकी के ऊपर अब तक 17 केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से कई मामलों में कोर्ट फैसला सुनाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications