OI Interview: 'मौत' से भी नहीं डरी ये लेडी सिंघम सकीना खान, दरिंदे को सलाखों के पीछे पहुंचा कर ही मानी
OI Interview: इत्तिला मिली कि चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है, इतना सुनते ही खून खौल उठा। जैसे ही दरिंदे के एक जगह छिपे होने की सूचना मिली तो हम तुरंत वहां पहुंचे और उसे चारों से घेर लिया। पुलिस से घिरते ही बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले उस शख्स के सिर पर खून सवार था। वो सामने से गोलियां चला रहा था, पर मैं एक पल भी नहीं डरी क्योंकि मैं दो बेटियों की मां हूं, इसलिए उस मासूम बच्ची के लिए मेरा हौसला कई गुना बढ़ गया और मैंने गोली चला दी।
कुछ ही ऐसे ही हाव-भाव थे इस 'लेडी सिंघम' सकीना खान के। सकीना खान यूपी पुलिस की वो ही लेडी सब इंस्पेक्टर हैं, जिन्होंने लखनऊ में चार साल की बच्ची के बलात्कारी को देखते ही पिस्तल चलाकर घायल कर अस्पताल के बेड पर पहुंचा दिया है।

सब इंस्पेक्टर सकीना खान की इस दिलेरी के बाद सोशल मीडिया पर सब इंस्पेक्टर सकीना खान की जमकर तारीफ हो रही है, लोग सेल्यूट कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं आखिर कौन हैं ये असली लेडी सिंघम सकीना खान? तो आइए लखनऊ पुलिस की इस दिलेर सब इंस्पेक्टर सकीना खान से मिलवाते हैं...
Sakina Khan कौन हैं?
वनइंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में लखनऊ की सब इंस्पेक्टर सकीना खान ने बताया, "वो जिला बलरामपुर के उतरौला की मूल निवासी हैं और उनके पिता, ससुर, दो जेठ और पति सभी यूपी पुलिस में ही थे। 39 वर्षीय सकीना खान 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुईं और वर्तमान समय में मदेयगंज थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया 2011 में एक एक्सीडेंट में पति बाबर अख्तर खान को उन्होंने खो दिया था।
दो बेटियों की मां हैं सकीना खान
सकीना खान ने बताया उनकी दो बेटियों हैं जो पढ़ाई कर रही हैं। याद सकीना खान ही इस केस की जांच टीम का हिस्सा थी और दुष्कर्म का शिकार हुई मासूम बच्ची की काउंसलिंग भी की थी। ये ही वजह थी कि बच्ची के दर्द को करीब से महसूस करने वाली सकीना खान के सामने जैसे ही दरिंदा कमल किशोर नजर आया और उसके फायरिंग शुरू करते ही सकीना ने गोली चलाकर उसे घायल कर दिया और अरेस्ट कर लिया।
लखनऊ में कहां की है ये घटना?
सकीना खान ने बताया, चार साल की बच्ची लखनऊ के मदेयगंज क्षेत्र की एक जुग्गी झोपड़ी में रहती है और आरोपी कमल किशोर भी झुग्गी झोपड़ी में ही उसका पड़ोसी है। जिसे 24 घंटे में ही मुठभेड़ के बाद अरेस्ट करि लिया गया है। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 28 मई को मदेयगंज थाने को सूचना मिली थी कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला कमल किशोर उसी इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और पुलिस की टीम ने उसे घेर लिया, इसी दौरान जब आरोपी ने अपने बचाव में गोली चलानी शुरू कर दी, तभी एसआई सकीना खान ने अपनी पिस्टल निकाली और गोली चलाकर घायल कर दिया।
कमल किशोर पर गोली चलाने वाली एसआई सकीना खान इसके बाद सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग उनकी फोटो शेयर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications