Raja Bhaiya की पत्नी भानवी सिंह कौन हैं? इनके आरोपों से हिल गई थी बाहुबली नेता की छवि

Raja Bhaiya Wife: राजा भैया की पत्नी भवानी सिंह एक बार फिर मीडिया में चर्चा में हैं। यूपी के बाहुबली नेता की पत्नी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपनी मां के घर के बाहर हंगामा करती दिख रही हैं। इससे पहले भी भानवी सिंह कई बार मीडिया में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उन्होंने यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया पर कई तरह के आरोप लगाए थे। भानवी खुद बस्ती के एक राजपरिवार से आती हैं और उनका परिवार इलाके के समृद्ध और दबंग परिवारों में गिना जाता है।

भानवी सिंह और राजा भैया की शादी में पहले भी कई बार बवाल हो चुका है। भानवी ने अपने पति पर लापरवाह पिता होने समेत शारीरिक-मानसिक हिंसा और प्रताड़ना के कई आरोप लगाए हैं। कपल के चार बच्चे हैं और एक बेटी का निधन साल 1998 में हो गया था। भानवी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था जिसके बाद राजा भैया का बर्ताव उनके साथ और खराब हो गया। सही देखभाल नहीं मिलने की वजह से एक बेटी की मौत जन्म के एक साल के अंदर ही हो गई थी।

Raja Bhaiya Wife

यह भी पढ़ें: Raja Bhaiya की पत्नी का हंगामा, मां के घर पहुंची लेकिन गेट नहीं खुला फिर जमकर काटा बवाल, देखें वीडियो

Raja Bhaiya का यूपी में रहा है दबदबा

प्रतापगढ़ की कुंडा रियासत के युवराज और यूपी के बाहुबली राजा भैया की शादी भानवी सिंह से हुई है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रदेश की सियासत में भी चर्चित नाम हैं। उनकी पत्नी भानवी सिंह भी राजपरिवार से आती हैं। हालांकि, कपल की शादी में समस्याएं चल रही हैं और दोनों का तलाक का केस चल रहा है।

10 जुलाई 1974 को भानवी का जन्म बस्ती के शाही परिवार में हुआ था। भानवी, कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। भानवी की शादी में मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए थे। 2017 में राजा भैया के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, भानवी के पास 7 करोड़ की संपत्ति है। उस वक्त उनके पास 4 किलो सोना, 10 किलो चांदी और 21 सोने के सिक्के होने की जानकारी भी एफिडेविट में दी गई थी।

2017 के बाद ही दोनों के रिश्ते होने लगे खराब

भानवी सिंह ने राजा भैया पर आरोप लगाया था कि उनका अपनी साली के साथ ही अफेयर चल रहा है। इतना ही नहीं एफआईआर में भानवी ने दावा किया था कि जब 3.07.1998 को जुड़वां बेटियों को जन्म दिया, तो राजा भैया ने पिता होने की जिम्मेदारी नहीं निभाई थी। वह बेटियों के जन्म से नाखुश थीं और उन्हें बेटे की चाहत थी। उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता की निजी जीवन की लड़ाई ने सियासत में भी सुर्खियां बटोरी थीं।

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi के बैग से मिले 2 मंगलसूत्र, राज और राजा में से किससे की बाद में शादी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+