Raja Bhaiya की पत्नी का हंगामा, मां के घर पहुंची लेकिन गेट नहीं खुला फिर जमकर काटा बवाल, देखें वीडियो
Raja Bhaiya Wife Video: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया का पारिवारिक विवाद एक बार फिर मीडिया के सामने आ गया है। दिल्ली की एक अदालत में दोनों का तलाक का केस चल रहा है। इस बीच उनकी पत्नी भानवी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह देर रात हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में अपनी मां के घर पहुंची थी।
इसी दौरान वह काफी देर तक गेट के बाहर रहीं, लेकिन उनकी मां ने गेट नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Raja Bhaiya की पत्नी ने देर रात काटा बवाल
UP Tak की खबर के मुताबिक, भानवी सिंह देर रात हजरतगंज के ओक अपार्टमेंट में अपनी मां से मिलने के लिए पहुंची थीं। भानवी ने कुछ देर तक घर का गेट खटखटाया, कई बार बेल बजाई, लेकिन उनकी मां ने गेट नहीं खोला। इसके बाद वह लॉबी में ही हंगामा करने लगीं। काफी शोर-शराबे और हंगामे के बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस टीम भी पहुंची और अंत में सबको समझा बुझाकर वापस लौटाया गया।
वीडियो साभार: UP Tak के यूट्यूब चैनल से लिया गया है।
Raja Bhaiya की पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
राजा भैया की पत्नी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि वह गुस्से में कुछ बातें कह रही हैं और लॉबी में हंगामा करती दिख रही हैं। अब तक यह नहीं पता चल सका है कि उनकी मां ने घर का दरवाजा क्यों नहीं खोला। पुलिस ने सबको समझा-बुझाकर वापस भेज दिया और फिर स्थिति ठीक हो गई। अब तक इस मामले पर भानवी सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही उनकी मां की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आई है।
राजा भैया पर पत्नी ने लगाए हैं कई आरोप
राजा भैया और भानवी सिंह का तलाक केस चल रहा है। भानवी सिंह ने अपने पति और बाहुबली नेता पर मारपीट, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न और कई तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राजा भैया पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। इन आरोपों पर खुद राजा भैया की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उनके करीबियों ने इसे पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप बताया है।
यह भी पढ़ें: UP News: मां का शव लेकर आई एंबुलेंस रोकी गई, MLA की कार निकल गई, बेटा स्ट्रेचर पर शव लेकर पार किया पुल












Click it and Unblock the Notifications