Who is Pintu Mehra: कौन हैं प्रयागराज के पिंटू मेहरा? महाकुंभ में कमाए ₹30Cr, जानें अब कितना देना होगा Tax?

Who is Pintu Mehra: प्रयागराज (Prayagraj) में हाल ही में संपन्न हुआ महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) न सिर्फ धार्मिक आस्था का संगम बना, बल्कि कई लोगों के लिए कमाई का बड़ा मौका भी साबित हुआ। करोड़ों श्रद्धालु स्नान के लिए गंगा में पहुंचे, जिससे कई स्थानीय व्यवसायियों को भारी लाभ हुआ। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा एक नाविक परिवार की हो रही है, जिसने महज 45 दिनों में 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने खुद विधानसभा में इस परिवार का जिक्र किया और बताया कि कैसे नाव चलाने वाले पिंटू मेहरा और उनके परिवार ने 130 नावों के जरिए करोड़ों रुपये कमा लिए। आइए जानते हैं इस अनोखी सफलता की पूरी कहानी...

Who is Pintu Mehra

कैसे हुई 30 करोड़ की कमाई?

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें से लाखों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाने के लिए नावों का सहारा लिया। पिंटू मेहरा के परिवार के पास 130 नावें हैं, जो लगातार 45 दिनों तक चलती रहीं।

  • हर नाव की रोजाना की कमाई: 50,000 से 52,000 रुपये
  • 45 दिनों में प्रति नाव की कमाई: लगभग 23 लाख रुपये
  • 130 नावों की कुल कमाई: करीब 30 करोड़ रुपये

अब देना होगा टैक्स!

इतनी बड़ी कमाई के बाद अब पिंटू मेहरा और उनके परिवार को इनकम टैक्स भी देना होगा। टैक्स स्लैब के मुताबिक, इस कमाई पर 30% टैक्स और 4% सेस लगेगा।

🔴कुल टैक्स की रकम: करीब 9.36 करोड़ रुपये

यानी, भले ही उन्होंने 30 करोड़ कमाए हों, लेकिन सरकार को लगभग 9 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में देने होंगे।

अमृत स्नान पर तगड़ी कमाई!

  • पहला अमृत स्नान 14 जनवरी, मंगलवार को मकर संक्राति के दिन
  • दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी, बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन
  • तीसरा अमृत स्नान 3 फरवरी, सोमवार को बसंत पंचमी के दिन
  • चौथा अमृत स्नान 12 फरवरी, बुधवार को माघ पूर्णिमा के दिन
  • पांचवा अमृत स्नान 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन
Who is Pintu Mehra

Who is Pintu Mehra: पिंटू मेहरा कौन हैं?

पिंटू मेहरा प्रयागराज के नैनी के अरैल इलाके के रहने वाले हैं। उनका परिवार पीढ़ियों से नाव चलाने का काम करता आ रहा है। उनके परिवार में 500 से ज्यादा सदस्य इस पेशे से जुड़े हुए हैं। इस महाकुंभ में उन्होंने सिर्फ अपनी नावें ही नहीं चलाईं, बल्कि आसपास के इलाकों से अतिरिक्त नावें किराए पर लेकर भी लोगों को स्नान के लिए गंगा तक पहुंचाया।

योगी सरकार के इंतजाम से बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

पिंटू मेहरा और उनकी मां शुक्लावती इस सफलता से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि योगी सरकार (Yogi Government) के बेहतर इंतजामों की वजह से इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पहले से ज्यादा रही, जिससे उनकी कमाई भी ऐतिहासिक रही। वे इसे 'महाप्रसाद' मानते हैं और अब पूरे परिवार के साथ योगी-मोदी सरकार (Yogi Modi Government)का धन्यवाद कर रहे हैं। उनका मानना है कि निषाद समाज को पहली बार इतना सम्मान और रोजगार मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+