Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPS Amitabh Thakur: कौन हैं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर? क्यों हुई गिरफ्तारी, मुलायम से पंगा लेकर आए थे चर्चा में

Who is EX-IPS Amitabh Thakur: उत्तर प्रदेश के पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मंगलवार देर रात उन्हें पुलिस ने सीतापुर के महोली बॉर्डर के पास से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद भारी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। 10 दिसंबर को अदालत ने उन्हें 23 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में देवरिया जेल भेज दिया।

पेशी के दौरान अमिताभ ठाकुर ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि "उनकी हत्या कराई जा सकती है"। पुलिस उन्हें मीडिया से बात करने भी नहीं दे रही थी और तुरंत कोर्ट के अंदर ले गई। यह गिरफ्तारी करीब 26 साल पुराने एक केस को लेकर हुई है, जिसमें उन पर सरकारी पद का दुरुपयोग और फर्जी दस्तावेजों के जरिए औद्योगिक प्लॉट लेने-बेचने के आरोप हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर कौन हैं और उनकी गिरफ्तारी किस मामले में हुई है?

Who is EX-IPS Amitabh Thakur

🟡 कौन हैं IPS अमिताभ ठाकुर? (Who is IPS Amitabh Thakur)

🔹 अमिताभ ठाकुर का जन्म बोकारो (झारखंड) में हुआ था। उन्होंने कानपुर आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग गोरखपुर में बतौर ASP हुई थी। बाद में पिथौरागढ़ समेत यूपी के कई जिलों में SP रहे।

🔹 अमिताभ ठाकुर की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर जानी-मानी सोशल एक्टिविस्ट हैं। 23 मार्च 2021 को गृह मंत्रालय ने उन्हें जबरन रिटायर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी आजाद अधिकार सेना बनाई, जिसके वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

🔹 अमिताभ ठाकुर हमेशा विवादों में बने रहते हैं-चाहे मुलायम सिंह यादव की सरकार हो, अखिलेश यादव की या वर्तमान योगी सरकार। वे लगातार सत्ता के खिलाफ मुखर होकर बयान देते रहे हैं।

Who is IPS Amitabh Thakur

🟡 मुलायम सिंह यादव से टकराव ने दिलाई थी बड़ी चर्चा

🔹2015 का वह मामला आज भी सुर्खियों में है, जब अमिताभ ठाकुर ने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव ने उन्हें फोन कर धमकी दी। उनका कहना था कि मुलायम सिंह ने कहा-"सुधर जाओ, नहीं तो पिछली बार से बुरा हाल करूंगा"।

🔹यह ऑडियो रिकॉर्ड होकर वायरल हुआ और फिर अमिताभ ठाकुर ने हजरतगंज थाने में मुलायम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके तुरंत बाद उन पर रेप का आरोप लगा और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि बाद में इस केस में कई सवाल भी उठे।

🟡 जबरन रिटायरमेंट और विवादों की लंबी फेहरिस्त

योगी सरकार के कार्यकाल में भी अमिताभ ठाकुर लगातार विवादों में रहे। इनके ऊपर संपत्ति विवरण में गड़बड़ी का आरोप लगा। 2021 में उन्हें जबरिया रिटायर कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अपने घर के बाहर बोर्ड लगवाया-"जबरिया रिटायर IPS अमिताभ ठाकुर" बाद में राजनीति में सक्रिय हुए और कई मामलों पर सरकार से टकराव जारी रखा।

🟡 किस केस में हुई पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तारी? मामला क्या है?

यह पूरा मामला 1999-2002 के बीच का है, जब अमिताभ ठाकुर देवरिया के एसपी तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर के नाम पर देवरिया के पुरवा इंडस्ट्रियल एरिया में एक औद्योगिक प्लॉट आवंटित कराया।

FIR के मुताबिक प्लॉट लेते समय नूतन ठाकुर ने अपना नाम नूतन देवी, पति का नाम अभिजात ठाकुर और पता बिहार का बताया। बाद में इस प्लॉट को असली नाम-पते पर बेच दिया गया।

FIR में इन धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है 419, 420, 467, 468, 471, 120-B। जांच लखनऊ पश्चिमी जोन SIT कर रही थी, जिसकी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि हुई और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की गई। उनको उस समय ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया गया, जब वे लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे।

Who is IPS Amitabh Thakur

🟡 देवरिया से लेकर लखनऊ तक-दोनों जगह दर्ज हैं मुकदमे

देवरिया के पुराने केस के अलावा, लखनऊ के तालकटोरा थाने में भी अमिताभ ठाकुर पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी की सूचना उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को फोन पर दी गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल हो गई। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रैक कर सीतापुर-शाहजहांपुर बॉर्डर तक पहुंचीं और वहीं उन्हें गिरफ्तार किया गया।

🟡 कोर्ट में रो पड़े अमिताभ ठाकुर, कहा-"ये मुझे प्रताड़ित करने की साजिश है"

कोर्ट में पेशी के दौरान अमिताभ ठाकुर मीडिया से बात करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे भावुक होकर कहते दिखे कि उनकी "हत्या की साजिश" रची जा रही है और गिरफ्तारी का मकसद उनके बेटे के इंटरव्यू को प्रभावित करना है। कोर्ट में उन्होंने 8 पेज का स्पष्टीकरण भी दिया और अपना केस खुद लड़ने की इच्छा जताई। उनका आरोप है कि 26 साल पुराने एक सामान्य सिविल विवाद को जानबूझकर आपराधिक केस में बदलकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

🟡 अब आगे क्या?

देवरिया का पुराना केस और लखनऊ का नया मुकदमा दोनों मिलकर अमिताभ ठाकुर की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। कोर्ट में अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने भी गिरफ्तारी को "साजिश" बताया है और कहा है कि यह एक पुराना सिविल विवाद है, जिसमें जानबूझकर फर्जी FIR कराई गई है। फिलहाल यह मामला फिर से यूपी की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े नए खुलासे भी सामने आ सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+