SP Second Candidate List: कौन हैं हरेंद्र मलिक? जिन्हें अखिलेश ने BJP-RLD के गढ़ मुजफ्फरनगर से दिया टिकट

लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल लगातार अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी ने चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी कर दी है। जिसमें एक नाम चर्चा का विषय बना हुआ।

पश्चिम में जाट दांव चलते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक को मुजफ्फरनगर से प्रत्याशी घोषित किया है। खास बात यह है कि मलिक जिले के सबसे पुराने नेताओं में शुमार हैं। आइए जानते हैं मलिक के बारे में...

Who is Harendra Malik

साल 1982 में हरेंद्र मलिक ने ग्राम पंचायत सदस्य (बीडीसी) के चुनाव से राजनीति में कदम रखा। 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने मलिक को खतौली से टिकट दिया और वो विधायक चुने गए। इसके बाद तीन बार बघरा से विधायक रहे। हरेंद्र मलिक को जिले की राजनीति में सबसे कद्दावर राजनीतिक में गिना जाता है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, कैराना और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, उन्हें कामयाबी नहीं मिली। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले मलिक कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी के साथ आए।

सपा ने इनको भी दिया टिकट

  • मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक
  • गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी
  • आंवला से नीरज मौर्य
  • शाहजहांपुर से राजेश कश्यप
  • हरदोई से उषा वर्मा
  • मिश्रिख से रामपाल राजवंशी
  • मोहनलालगंज से आरके चौधरी
  • प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल
  • बहराइच से रमेश गौतम
  • गोंडा से श्रेया वर्मा
  • चंदौली से वीरेंद्र सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+