शादी से पहले थाने के आगे धरने पर बैठ गया दूल्हा, जानिए क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दूल्हा शादी से पहले पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गया। आरोप था कि दो से तीन पुलिस कर्मियों ने दूल्हे के भाई के साथ मार पिटाई की। इतना ही नहीं किसी धारदार हथियार से उसका पैर भी काट दिया। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दूल्हा थाने के सामने ही धरने पर बैठ गया।

wedding bridegroom sat on strike in front of police station in moradabad

मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि गनीमतनगर गांव में सौकत अली के बेटे रुस्तम अली की बारात किरमचा मिलक रामपुर जा रही थी। शादी में रुस्तम अली के रिश्ते का भाई आकिल शादी में शरीक होने आया था। बता दें कि रुस्तम की शादी में शामिल होने के लिए आकिल खरीदारी कर वो वापस जा रहा था। तभी तीन सिपहियों ने आकिल को रोक लिया। परिजनों का आरोप है कि सिपाहियों ने आकिल को बुरी तरह पीटा और किसी धारदार हथियार से उसके पैर पर भी वार कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी सिपाही आकिल को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दूल्हा बना भाई रुस्तम और परिजन घायल युवक को उठाकर थाने पहुंच गए। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी पुलिस कर्मियो की गिरफ्तारी को लेकर थाने में ही जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं पीड़ित के परिजनों ने थाने के सामने जाम लगाने की भी कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि बिना किसी अपराध के आरोपी पुलिस कर्मियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की है।

सीओ विशाल यादव ने बताया कि युवक को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिसकर्मियों द्वारा उसको टोका गया था। पुलिस के टोके जाने के बाद युवक वहां से भाग लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे चेस भी किया, लेकिन वो हाथ नहीं आया। सत्यता की जांच की जा रही है अगर पुलिसकर्मी दोषी होंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+