अगले दो घंटे में यूपी के कई जिलों में बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट
लखनऊ। उमस और भीषण गर्मी से प्रदेश वासियों को जल्दी ही राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो घंटों के अंदर भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, बरेली, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, मैनपुरी, कन्नौज, उन्नाव, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया, कुशीनगर समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, बुलंदशहर जिले में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक, रविवार को 01 बजकर 35 मिनट पर बुलंदशहर, संभल, बदायूं, बरेली, कासगंज, एटा, फ़र्रुख़ाबाद, शाहजहाँपुर, सीतापुर, हरदोई, मैनपुरी, कन्नौज, समेत आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, उन्नाव, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया, कुशीनगर में बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान मौसम विभाग ने अनुमान जारी करते हुए पूरे प्रदेश भर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

21 जुलाई तक जताई अच्छी बारिश होने की आशंका
मौसम विभाग ने 19 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जारी करते हुए पूरे प्रदेश भर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी होने की आशंका है। इस दौरान जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली के खतरे के प्रति भी मौसम विभाग में लोगों को सचेत किया है। वहीं, कई जिलों में बीती रात से ही बारिश हो रही है।

उमस और भीषण गर्मी से मिली लोगों को निजात
पिछले तीन-चार दिनों से से चली आ रही बारिश की बेरुखी अब दूर हो गई है। हवाओं के रुख बदलने से और बूंदाबांदी से लोगों को भीषण उमस से भी राहत मिल गई है। बुलंदशहर, बदायूं, बरेली समेत कई जिलो में रविवार की सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश हो रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है।
-
Aaj Ka Mausam: गुजरात-राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? कहां होगी बारिश? -
Bengaluru Weather: बेंगलुरु को लगी बुरी नजर! आसमान से उगल रहा आग, पारा पहुंचा 35 पार, हीटवेव का Alert जारी -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट -
Delhi Weather: मार्च में मई जैसे हालात, दिल्ली में टूटा 50 साल का रिकॉर्ड, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत? -
Aaj Ka Mausam: मार्च में दिल्ली बनी भट्टी, यूपी-बिहार में चढ़ा पारा, हिमाचल में बरसेंगे बादल -
Weather MP News: मार्च में ही झुलसा मध्य प्रदेश: कई शहरों में तापमान 39°C के पार, लू जैसे हालात -
Uttarakhand Weather today बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना, जानिए कहां-कहां और कब तक -
Aaj Ka Mausam: मार्च की शुरुआत में ही ‘भट्टी’ बना देश! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, किन राज्यों में होगी बारिश? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम?












Click it and Unblock the Notifications