अगले तीन घंटों में UP-NCR समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और एनसीआर के कई जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, गाज़ीपुर, रायबरेली, अमेठी, बस्ती, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, बुलंदशहर जिले में रात दो बजे अच्छी बारिश हुई है। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही उमस और भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है।

weather alert today: heavy rain in these districts of uttar-pradesh and ncr next three hours

अगले तीन घंटों में हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, मंगलवार को करीब 12:30 बजे उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, गाज़ीपुर, रायबरेली, अमेठी, बस्ती, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद समेत आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बता दें, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा में देर रात भी बारिश हुई है। इन जिलों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही उमस और गर्मी से भी राहत मिली है। हालांकि 10 बजे के बाद तेज धूप निकली आई है।

21 जुलाई तक जताई अच्छी बारिश होने की आशंका
दरअसल, मौसम विभाग ने 19 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जारी करते हुए पूरे प्रदेश भर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी होने की आशंका है। इस दौरान जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली के खतरे के प्रति भी मौसम विभाग में लोगों को सचेत किया है। वहीं, कई जिलों में बीती रात से ही बारिश हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+