ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर रेस में गई जान,हादसे का खौफनाक VIDEO
नोएडा। नोएडा एक्सप्रेस वे हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जहां तेज रफ्तार और दूसरे से आगे निकलने की होड़ ने एक युवक की जान ले ली। तीन कारों के बीच हो रही रेस की वजह से ये हादसा हुआ।

नोएडा एक्सप्रेस वे पर रफ्तार के कहर का ये खौफनाक वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। विडियो में देखा जा सकता है कि चंद सेकंड्स में एक कार कई बार पलटकर हाईवे के किनारे नाले में गिरी। सेक्टर 135 में हुए इस हादसे में तीन कारें आपस में रेस लगा रही थी।
इन कारों में से स्विफ्ट डिजायर ने आगे निकलने के चक्कर में अचानक कट मारकर अपना लेन बदल लिया, जिस की वजह से बगल चल रही लैंबॉर्गिनी कार का संतुलन बिगड़ा और कार इको कार से टकरा गई । टक्कर इतना तेज था कि इको सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। इस हादसे में इको ड्राइवर की मौत हो गई। देखिए रफ्तार के कहर ने कैसे ली शख्स की जान....












Click it and Unblock the Notifications