यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने प्रशांत के समर्थन में बुलाई बैठक, लिया गया हिरासत में
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्या कांड मामले में प्रशांत चौधरी और संदीप की गिरफ्तार के विरोध में यूपी पुलिस ने भी मोर्चा खोल दिया है। वाराणसी पुलिस लाइन में बर्खास्त सिपाही बृजेंद्र सिंह यादव ने दोनों सिपाहियों के पक्ष में पुलिसकर्मियों की एक बैठक बुलाई थी। बैठक की सूचना मिलते ही वाराणसी पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लिया है। वहीं, डीजीपी को चुनौती देने वाला सर्वेश चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया है।

प्रशांत के समर्थन में बुलाई थी बैठक
मीडिया संस्थानों में छपी खबर के अनुसार, शुक्रवार को वाराणसी पुलिस लाइन में बैठक करने के लिए बर्खास्त सिपाही बृजेन्द्र सिंह यादव आया हुआ था। बृजेन्द्र के आने और बैठक करने की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि बृजेन्द्र ने लखनऊ में गिरफ्तार सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने का अनुरोध सरकार से किया है।

पुलिस ने नहीं संगठन को कोई मान्यता
बता दें कि बृजेन्द्र खुद को रक्षक कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोशिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताता है। हालांकि पुलिस महकमे की ओर से इस संगठन को कोई मान्यता नही मिली है और इसे फर्जी बताया जाता है।

DGP को चुनौती देने वाला सर्वेश चौधरी भी हुआ निलंबित
एटा में पोस्टेड सिपाही सर्वेश चौधरी ने सोशल मीडिया एक वीडियो जारी कर डीजीपी ओपी सिंह को चुनौती दी थी। सिपाही की इस हरकत और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर फोर्स के खिलाफ आक्रोश पैदा करने वाले अभियान में शामिल सिपाहियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications