विवेक तिवारी मर्डर केस: अनुशासनहीनता के आरोप में तीन थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

लखनऊ। विवेक तिवारी मर्डर केस मामले में प्रशांत चौधरी और संदीप की गिरफ्तार होने के बाद शुक्रवार को यूपी पुलिस के सिपाहियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था। काली पट्टी बांधकर विरोध करने वाले सिपाहियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। डीआईजी एलओ प्रवीण कुमार ने इस मामले में तीन थाना प्रभारियों सहित 3 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

vivek tiwari murder case Six policemen suspended for indiscipline

डीआईजी एलओ प्रवीण कुमार शुक्रावर को जानकारी देते हुए बताया कि सिपाहियों की काली पट्टी बांधकर फोटो प्रसारित हुई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। साथ ही निलंबित किये गए सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। बता दें कि विवेक तिवारी हत्याकांड में दोनों आरोपी सिपाहियों प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई को लेकर पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को काला दिवस के रूप में अपना विरोध दर्शाया और अपनी हाथों पर काली पट्टियां बांधी थीं।

डीआईजी एलओ ने लखनऊ अलीगंज, नाका और गुडम्बा थानों में तैनात थानेदार और सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित हुए सिपाहियों में गुडंबा थाने का जितेंद्र कुमार वर्मा, अलीगंज थाने का सुमित कुमार और नाका थाने का गौरव चौधरी है। अनुशासनहीनता कराने पर तीन थाना प्रभारियों पर एक्शन लिया गया है। जिनमें नाका थाना प्रभारी परशुराम सिंह को हटाया गया है, अलीगंज थाना प्रभारी राजेश शुक्ला को हटाया गया और गुडम्बा थाना प्रभारी धर्मेश शाही को भी हटाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+