UP News: नाबालिग बच्चों से कराई हत्या, 2 महीने बाद Video हुआ Viral तो पुलिस के भी उड़ गए होश
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस खौफनाक वीडियो में कुछ लोग 3-4 बच्चों से एक व्यक्ति की हत्या करवा रहे हैं। हालांकि वीडियो 2 महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सामने अब आया है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारी को तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र की है। युवक की पीट-पीटकर हत्या करने संबंधित इस वायरल वीडियो को एसपी बलिया एस आनंद ने सोमवार को संज्ञान में लिया और पूरे मामले की जांच के लिए सीओ बांसडीह को निर्देशित किया है।

इस वीडियो में कुछ नाबालिग बच्चे एक युवक के ऊपर बैठे हुए हैं और एक अन्य युवक उसके हाथ पैर पकड़ा हुआ है। यह युवक बच्चों से जबरन पीड़ित को पिटवा रहा है और क्रूरता से उसकी हत्या करवा रहा है। इस वीडियो में नाबालिग बच्चों से हत्या करवाने जैसे संगीन अपराध को अंजाम दिया गया है। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications