Video: बर्बरता! पहले थप्पड़.. फिर छड़ी और फिर उठाकर पटका, आचार्य ने बच्चे को दी तालिबानी सजा
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बीते 6 माह से संचालित हो एक संस्क्रत अवासीय गुरुकुल का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आचार्य एक छात्र को बेरहमी से पीट रहे हैं। बच्चे की पिटाई देखकर अन्य बच्चे भी सहमे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद आचार्य ने एक और वीडियो बनाते हुए इसपर सफाई दी है।
बता दें कि यह पूरा मामला सिधौली क्षेत्र के झाजन गांव स्थित किशोरी बालिका विद्यालय में संस्क्रत अवासीय गुरुकुल का है। यहां पढ़ाने वाला एक शिक्षक हैवान बन गया और उसने एक बच्चे को बुरी तरह से मारा। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पहले शिक्षक सतीश द्वारा बच्चे के कई थप्पड़ मारे गए, फिर उसने बच्चे को छढी से पीटा। इतने में भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया।

इस दौरान वहां मौजूद अन्य छात्र भी घबरा गए। वहीं किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आचार्य के होश उड़ गए और उसने खुद अपना वीडियो बनाकर सफाई दी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि "बच्चे ने रुपये चोरी किए थे। उसके घरवालों को बुलाकर उनके सामने पीटा था।"












Click it and Unblock the Notifications