UP News: दरोगा जी ने छीना मोबाइल.. तो गुस्से में टावर पर चढ़ गया युवक, लोग बना रहे थे Video, फिर...
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक पुलिसकर्मी को एक युवक का मोबाइल छीनना महंगा पड़ गया। युवक गुस्से में एक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया और कूद जाने की धमकी देने लगा। यह नजारा देख मौके पर हजारों लोगों को भीड़ जमा हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो नीचे देखें -:
बता दें कि पूरा मामला कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर का है। यहां के चौकी इंचार्ज ने जाहिद अली नाम के युवक का किसी बात को लेकर मोबाइल छीन लिया था। जाहिद इस बात से इतना आहत हो गया कि वो गुस्से में जाकर पास में लगे मोबाइल के टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

देखते ही देखते मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बढ़ता देख प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उससे नीचे उतरने को कहते रहे। लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। वहीं सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंचे, परंतु युवक ने किसी की एक न सुनी। आखिरकार चौकी इंचार्ज ने मामला बढ़ता देख युवक का मोबाइल उसे वापस किया, तब युवक ने अपना इरादा बदला और नीचे उतरा।
Recommended Video
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications