यूपी: भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा, लखीमपुर खीरी में कर्फ्यू

कर्फ्यू के ऐलान के साथ ही हर तरफ सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। प्रशासन ने शहर में पीएसी के साथ देहात की फोर्स भी जुटा दी है।

लखीमपुर खीरी। एक भड़काऊ वीडियो की वजह से तराई का शांत शहर लखीमपुर खीरी गुरुवार को अचानक गरमा गया। भारी तनाव के बीच जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और हंगामे हुए। बाजार बंद हो गए। हालात खराब होते देख प्रशासन को रात होते-होते पूरे शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। दूसरी ओर, थरबरनगंज इलाके में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। फायरिंग में एक युवक को गोली लगने और कई जगह पर तोड़फोड़ की खबर है। देर रात लखनऊ के आईजी और डीआईजी भी लखीमपुर पहुंच गए हैं। डीएम ने अगले आदेश तक शहर के स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

lakhimpur

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कर्फ्यू के ऐलान के साथ ही हर तरफ सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। प्रशासन ने शहर में पीएसी के साथ देहात की फोर्स भी जुटा दी है। आसपास के जिलों से भी फोर्स खीरी बुलाई जा रही है। आपत्तिजनक वीडियो को लेकर विवाद बुधवार को सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, शहर के ही एक छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर भड़काऊ वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर लोड कर दिया। एक दिन पहले वीडियो वायरल होते ही तनाव के हालात बन गए थे। पहचान होने पर पुलिस ने एक आरोपी छात्र पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी उसके दोस्त को शहर से ही पकड़ लिया गया था। बवाल की आशंका से पुलिस ने गुरुवार शाम दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की जगह चुपके से जेल में दाखिल कर दिया था। इसके बाद शहर का माहौल गरम होता चला गया। दिन में डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन हुआ तो शहर में जगह-जगह जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए। बाजार बंद हो गए।

यूपी: भड़काऊ वीडियो के बाद हंगामा, लखीमपुर खीरी में कर्फ्यू

थरबरनगंज इलाके में दो पक्ष आपस में भिड़े

सूचना पर एसपी एसपी मनोज झा, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने टकराव की आशंका से आनन-फानन में सभी संवेदनशील इलाकों को छावनी बना दिया। एसपी ने देर शाम लोगों से शांति और संयम की अपील करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। फिर भी हालात बिगड़ते नजर आए तो रात में प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी। इस बीच थरबरनगंज इलाके में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। डीएम आकाश दीप ने पूरे शहर (सदर कोतवाली क्षेत्र) में कर्फ्यू की पुष्टि की है। अगले आदेश तक शहर के स्कूल-कालेज बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ से आईजी और डीआईजी लखीमपुर पहुंच गए हैं। लखीमपुर के हालात को काबू करने के लिए लखनऊ से आईजी जोन सतीश गणेश और डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार को रवाना कर दिया गया है। अफसरों से कहा गया है कि वे हालात से निपटने के लिए सख्ती बरतें।

यूपी: भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा, लखीमपुर खीरी में कर्फ्यू

जेल में ही हुआ मेडिकल परीक्षण

मामले में युवकों की सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट न ले जाकर जहां युवकों को सीधे जेल में न्यायिक हिरासत में लिया गया, तो वहीं इन युवकों का मेडिकल परीक्षण के लिए भी डॉक्टरों की टीम जेल आई। वीडियो से उपजा यह विवाद पुलिस के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं। यही कारण रहा कि पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने युवक को कोर्ट में ले जाकर सारी प्रक्रियाएं जेल में ही कराना सुनिश्चित किया।

विहिप ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मामले में लोगों की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों पर उतरी भारी भीड़ ने जहां बाजार बंद करा दिया। वहीं विश्व हिंदू परिषद द्वारा डीएम को ज्ञापन देकर मामले में कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। विश्व हिंदू परिषद नेता राहुल तिवारी ने बताया कि इस तरह से किसी भी धर्म य समुदाय की मां-बहनों पर टिप्पणी करने वाले को फांसी की सजा होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+