छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ कर ग्रामीणों ने मुंडवाए बाल, देखें वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं से छेड़छाड़ करने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक ऐसा ही मामला लखनऊ के गोसाईगंज में सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक झाड़-फूक करने वाले को लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पहले इसे पीटा और इसके आधे बाल और आधी मूंछ काट दी। फिर इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया। हालांकि पुलिस ने इस घटना से की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

villager beat the young man in lucknow

जानकारी के मुताबिक, अमेठी कस्बा निवासी अरुण पाण्डेय झाड़ फूंक करता है। सोमवार को वह गोसाईगंज के एक गांव में एक महिला के घर पहुंचा। उस वक्त महिला घर पर नहीं थी, जबकि उसकी बेटी घर पर अकेली थी। झाड़फूंक करने वाले अरुण ने पहले उसकी बेटी से बातचीत की और फिर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी इक्कठा होने लगे। लड़की से छेड़छाड़ करने वाले बाबा को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने आरोपी बाबा के बाल और मूंछ आधी मुड़वा दी और फिर पूरे गांव में घुमाया।

जब इस मामले में पुलिस से जानकारी लेने चाही तो पुलिस ने इस घटना की जानकारी होने से साफ़ इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक उन तक ऐसी किसी भी घटना की खबर नहीं आयी है, जब खबर मिलेगी तब आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+