Video: लड़की को कॉलर पकड़कर घसीटा.. जड़ दिए थप्पड़, हुआ Viral तो टीटीई को पड़ गए लेने के देने

रविवार दोपहर यूपी के बरेली जंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में तीन महिला टीटीई द्वारा एक महिला यात्री को घेरकर पीटा जा रहा था। वहीं अब इस मामले में वीडियो के आधार पर एक टीटीई को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला संज्ञान में तब आया जब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। पता लगाया गया तो जानकारी हुई की घटना बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 की है। यहां रविवार दोपहर करीब 2 बजे तीन महिला टीटीई ने एक महिला यात्री को घेर लिया। एक टीटीई ने उसे पीटा और कॉलर पकड़कर खींचा।

video of TTEs beating up a female passenger at Bareilly Junction went viral

उधर, वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। जहां एक टीटीई को निलंबित कर दिया गया है, वहीं जांच रिपोर्ट आने के बाद दो अन्य महिला टीटीई के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आशा गंगवार नाम की टीटीई ने महिला यात्री को कई थप्पड़ मारे थे।

इसी दौरान आशीष कुमार नाम के यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हुई। सोशल मीडिया पर रेलवे की काफी फजीहत होने के बाद सोमवार को आशा गंगवार को निलंबित कर दिया गया। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+