मुख्य विकास अधिकारी की गाड़ी ने बच्चे को मारी टक्कर, घायल

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई कानपुर राजमार्ग पर सीडीओ की तेज सरकारी गाड़ी से रोड क्रॉस कर रहे मासूम बच्चे को टक्कर मार दी है जिस कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सीडीओ साहब घटनास्थल पर रुके तक नहीं जिसके बाद बच्चे के परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद सीडीओ भी अस्पताल पहुंचे और बच्चे को परिजनों को अच्छे इलाज के साथ-साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

अधिकारी की गाड़ी ने बच्चे को उछाला

अधिकारी की गाड़ी ने बच्चे को उछाला

मामला कोतवाली शहर के कुतुआपुर गांव के पास का है जहां पर नरेंद्र कुमार गुप्ता का 9 वर्षीय पुत्र विश्वास रोड क्रॉस कर रहा था। इसी बीच जनपद में तैनात मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार अपनी सरकारी गाड़ी से जा रहे थे। जैसे ही मासूम विश्वास ने रोड क्रॉस की, वैसे ही तेज रफ्तार सीडीओ की गाड़ी से उसको टक्कर लग गयी।

अस्पताल में बच्चे का चल रहा इलाज

अस्पताल में बच्चे का चल रहा इलाज

परिजनों के मुताबिक बच्चा ठोकर लगने के बाद काफी दूर घायल अवस्था में जाकर गिरा। उसको लेकर उसके परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। घटनास्थल पर सीडीओ आनन्द कुमार रुके नहीं। वो बाद में सीधे जिला अस्पताल आ गए।

अधिकारी भी पहुंचे अस्पताल

अधिकारी भी पहुंचे अस्पताल

घायल बच्चे के परिजनों को अच्छे इलाज के साथ-साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। विश्वास के सर में काफी चोटे आई है।आनन फानन डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर बच्चे को एक्सरे के लिये भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+