Varun Gandhi Arif Khan के साथ! सारस की कहानी से हुए भावुक, वीडियो ट्वीट कर दोस्त के पास लौटाने की अपील
भाजपा सांसद Varun Gandhi एनिमल राइट की बातों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने यूपी के कानपुर चिड़ियाघर में बंद Sarus Crane को आरिफ खान को लौटाने की वकालत की है। जानिए पूरा मामला

Varun Gandhi Sarus Crane को उसके दोस्त Arif Khan को लौटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कानपुर चिड़ियाघर की वीडियो ट्वीट कर लिखा कि सारस को आरिफ खान को लौटा देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोक सभा सीट से सांसद भाजपा नेता वरुण ने कहा कि दोनों की कहानी बेहद दिलचस्प और खास है। दोनों का प्रेम निश्च्छल और पवित्र है। सारस को उसके हिस्से का आसमान लौटा दीजिए।
निश्छल और पवित्र प्रेम
वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा, सारस और आरिफ की कहानी खास है! एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है।"
आजादी और उसका मित्र लौटा दीजिए
बकौल भाजपा सांसद वरुण गांधी, "यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं। उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए।"
बता दें कि आरिफ, अमेठी जिले के जोधनपुर मडंका गांव के रहने वाले है। पिछले दिनों राज्य पक्षी सारस के साथ दोस्ती की वजह से आरिफ चर्चा में आ गए थे। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनकी तारीफ की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरिफ और सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होने पर चर्चा में आई। जीव प्रेमी और नेटिजन्स ने दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ की थी।
हालांकि, यूपी के वन विभाग की टीम ने सारस को साथ रखने पर आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित किया था। सारस आरिफ से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सका और समसपुर पक्षी विहार से उड़ गया।
बाद में इस पक्षी को एक बार फिर पिंजरे में सरक्षित किया। सारस फिलहाल कानपुर के चिड़ियाघर में है। अब इस मामले में भाजपा सांसद वरुण गांधी का ट्वीट वायरल होने के बाद बीजेपी शासित यूपी प्रशासन का रूख देखने वाला होगा।












Click it and Unblock the Notifications