गंगा में नहा रहे छात्रों को मिले 500-1000 के बंद हो चुके एक लाख कीमत के नोट
वाराणसी। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। जिसके तहत 500 और 1000 के नोटों को प्रचलन से बाहर कर दिया गया था। नोटबंदी के डेढ़ साल बीतने के बाद भी 500 और 1000 के नोटों के मिलने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला बनारस का है जहां मंगलवार को गंगा में पुराने नोटों से भरा हुआ एक बैग मिला। यह बैग उस वक्त मिला जब बीएचयू के कुछ छात्र गंगा नदी में नहा रहे थे।

हुआ यूं कि देर रात की बारिश के बाद मौसम का लुफ्त उठाते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुछ छात्र गंगा नदी के उस पार नहाने के लिए गए। नहाते वक्त छात्रों के पैर के नीचे कुछ कागज के थैले जैसा महसूस हुआ। जब उसे निकालकर देखा गया तो उसमें एक हजार और पांच सौ के नोटों से भरा हुआ एक बैग मिला। उस बैग में लगभग एक लाख रुपए की कीमत के बंद हो चुके नोट मिले। विश्वविद्यालय के छात्रों ने उन नोटों को अपने पास रखा और साथ ले गए छात्रों ने बताया कि करीब 50000 से ऊपर के नोट उन्हें मिले जो कि एक ही सीरियल नंबर में हैं। अभी तक वह बैग छात्रों के पास ही है।












Click it and Unblock the Notifications