चोरी के लिए यूज करते थे हाइड्रा क्रेन, CCTV में चोरों का स्टाइल देख पुलिस भी रह गई दंग

वाराणसी। देश में डिजिटल क्रांति का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं बल्कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर भी व्यापक रूप से पड़ा है। ऐसे ही दो चोरों को वाराणसी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार किया है। दरअसल ये शातिर चोर अपने गैंग के साथ मिलकर क्रेन की मदद से सड़क पर रखे अंडर पास केबिल ड्रमों को बड़ी सफाई से चोरी किया करते थे।

varanasi police arrested the thieves who stole under pass cable drums with the help of hydra crane

एसएसपी वाराणसी सुरेश राव आनंद कुलकर्णी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 अगस्त की रात चौबेपुर थानाक्षेत्र के चंद्रावती पेट्रोल पंप के करीब रखे हुए NHI विस्तारीकरण के 9 लाख रुपये की अंडर पास केबिल को क्रेन की मदद से डीसीएम पर लाद फरार हो गए थे। 18 अगस्त को एसोसिएट इंजीनियरिंग कंपनी के प्रोपराइटर पंकज कुमार सिंह ने लिखित सूचना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जबकि एक अभी भी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने इनके पास से सरकारी अंडर केबिल के साथ ड्रम, डीसीएम गाड़ी और हाइड्रा क्रेन बरामद की है।

NHI के डेवलमेंट के सामान करते थे चोरी
एसएसपी वाराणसी सुरेश राव आनंद कुलकर्णी ने बताया कि चौबपुर थाने में 18 अगस्त को एसोसिएट इंजीनियरिंग कंपनी के प्रोपराइटर पंकज कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि कुछ लोगो ने NHI से अंडर पास केबिल का ड्रम जिसकी संख्या H.T 22041 E 18 चोरी हो गया है। लिखित सूचना पर चौबेपुर थाने में अज्ञात अभियुक्तों पर मुक़दमा अपराध संख्या 426 धारा 379 भारतीय दंड विधान के तहत विवेचना शरू की। साथ ही जब घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज को को खंगाला तो चंद्रावती पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक सफ़ेद रंग की डीसीएम ट्रक पर उक्त चोरी किया गया तार का ड्रम पहचान लिया गया।

इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां खड़े डीसीएम के चालाक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नैय्यर आलम निवासी हुकुलगंज थाना कैंट और राहुल निवासी जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर हालपता चौकाघाट ने बताया कि हम लोग जनपद प्रतापगढ़ के निवासी संदीप मिश्रा तथा राजेश सिंह गैंग के सरगना है। ये लोग NHI द्वारा विस्तारीकरण के कार्य में सड़क किनारे डाले जाने वाले तार के ड्रमों पर हाथ साफ़ करते हैं और फिर उसे ऊँचे दामों में बेच देते हैं। 15 अगस्त को इन्हीं लोगों ने पकड़ा गया ड्रम हाइड्रा क्रेन की मदद से चुरा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+