वाराणसी: दुर्घटना स्थल की जानकारी परिवार को देगा ये हाईटेक हेलमेट

वाराणसी के प्रतिभावान छात्रों ने एक ऐसा हेलमेट तैयार किया है। जिसके द्वारा दुर्घटना में शिकार व्यक्ति का लोकेशन तुरंत ही उनके परिजन तक पहुंच जाएगा।

वाराणसी। देश में हजारों लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते हैं और सही समय पर इलाज न मिलने के चलते अपनी जान गवां बैठते हैं। इन्हीं समस्यायों को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी के प्रतिभावान छात्रों ने एक ऐसा हेलमेट तैयार किया है। जिसके द्वारा दुर्घटना में शिकार व्यक्ति का लोकेशन तुरंत ही उनके परिजन तक पहुंच जाएगा। ये हेलमेट इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट के छात्रों ने तैयार किया है।

जीपीएस और मोबाइल किट से लैस है हेलमेट

जीपीएस और मोबाइल किट से लैस है हेलमेट

इस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट के छात्र अभिषेक भूषण पांडेय ने विस्तार से बताया कि इस हेलमेट में लगी मोबाइल किट और जीपीएस दुर्घटना होने पर इसकी सूचना डायल 100 और घायल व्यक्ति के परिजन को मात्र एक बटन दबाने से स्वतः सूचना पहुंच जायेगी। हेलमेट में जीपीएस सिस्टम में लगे मोबाइल पर दर्घटना होने पर परिजनों की कॉल आ जाएगी।

हेलमेट में फीड हो सकते हैं चार कॉन्टेक्ट नंबर

हेलमेट में फीड हो सकते हैं चार कॉन्टेक्ट नंबर

जीपीएस सिस्टम के तहत घटनास्थल भी शो होगा। इस हेलमेट को बनाने वाले छात्र अभिषेक ने बताया कि आप एक साथ पांच मोबाइल नंबर इसमें फीड कर सकते हैं। वहीं, इस एक हेलमेट को पूरा तैयार करने में चार से पांच हजार रूपये की लागत बताई जा रही है और दस से बारह दिन में ये हेलमेट बनकर तैयार हो जाता है।

सरकार को इस पर मुहर लगानी चाहिए

सरकार को इस पर मुहर लगानी चाहिए

इंजीनियरिंग कॉलेज के हेड अमित मौर्या ने छात्रों को इस अविष्कार पर शुभकामना दी और कहा कि भारत सरकार को भी ऐसे छात्रों पर ध्यान देना चाहिए जो अपनी लगन से देश और सामाज को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस सेंसर का ये बच्चे उपयोग कर रहे हैं अगर ट्रेफिक विभाग उसपर काम करें तो जरूर ये कामयाब हो सकता है। ये भी पढे़ं: झांसी का यह ऑटो रिक्शा है वाई फाई युक्त, यात्री उठाते हैं इसका खूब लुफ्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+