झांसी का यह ऑटो रिक्शा है वाई फाई युक्त, यात्री उठाते हैं इसका खूब लुफ्त
सवारियों के लिए ये शख्स ऑटो में फ्री वाई-फाई की सुविधा देता है। वहीं, झांसी का यह पहला ऐसा ऑटो रिक्शा है जिसमें फ्री वाई-फाई सुविधा है।
झांसी। अब तक आपने होटल, रेलवे स्टेशन या फिर निजी संस्थानों जैसी जगहों पर फ्री वाई-फाई की बात सुनी होगी, लेकिन एक ऐसा शख़्स है जो सवारियों को अपने ऑटो में फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध देता है। गौरतलब है कि झांसी का यह पहला ऐसा ऑटो है जिसमें फ्री वाई-फाई सुविधा है।

झांसी के नगरा में रहने वाले दीपक का यूपी-93 6335 नम्बर का यह ऑटो वाई-फाई से लैस है। दीपक बताते हैं कि 4जी जिओ के ज़रिये वह ये सुविधा देते हैं। झांसी में भी जाम का झाम बढ़ गया है। सवारी बैठे-बैठे ऊब जाती थी। इस पर उन्हें वाई-फाई सुविधा देने का विचार आया। खबर है कि वह इस सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं लेते हैं। दीपक ने ऑटो में फ्री-फाई की सूचना भी लिखी हुई है। दीपक के मुताबिक इस व्यवस्था से उन्हें भी सहूलियत हुई है। दरअसल, सवारी अब जल्द चलने के लिए नहीं कहती। इससे उन्हें आराम से अन्य सवारियां लेने का मौका मिल जाता है।
ऑटो में है फायर एक्सटिंग्यूसर
वहीं, सवारियों और खुद की जिंदगी का ख्याल रखते हुए दीपक ने ऑटो में थोड़ी बहुत आग भी लग जाए तो इसके लिए अग्निशामक सिलिंडर भी ऑटो में लगा रखा है। इमरजेंसी पड़ने पर अग्निशामक सिलिंडर उपयोगी साबित होता है। दीपक बताते हैं कि जागरूकता और सतर्कता ज़रूरी है। ये भी पढ़ें: वाराणसी: टूटी पटरी को दूर से ही सूंघ लेगा इंजन, नहीं हो पाएगा रेल हादसा!












Click it and Unblock the Notifications